देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने एसीएस राधा रतूड़ी से एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों के लिए इको टास्क फोर्स गठन, होमगार्ड एवं पी0आर0डी0 के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति, स्वैच्छिक आपदा प्रबन्धन में नियुक्ति, लोक निर्माण विभाग द्वारा एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों को सभी जनपदों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेट एवं बलदार पदों में आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्ति, 100 एस0एस0बी0 स्वयंसेवकों को वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना में नियुक्ति, सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट के निर्णय का क्रियान्वयन, निजी सुरक्षा एजेंसियों में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्तियों में एस0एस0बी0 स्वयंसेवकों को 15 प्रतिशत स्थान देने सम्बन्धित मांगो पर विस्तृत चर्चा की। एसीएस राधा रतूड़ी ने एस0एस0बी स्वयं सेवकों की सभी मांगों पर यथोचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एस0एस0बी0 स्वयं सेवक कल्याण समिति उत्तराखण्ड के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रहानंद डालाकोटी, सदस्य ललित मोहन बगौली, दिनेश चन्द लोहानी, महाबीर सिंह रावत तथा अन्य मौजूद रहे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

