Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

Read More

देहरादून – लगातार हो रही भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। नदियों का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सभी नदियों के घाट पानी में डूब रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड के कई जगह पर हादसों की ख़बर सामने आ रही है। इसी बीच 18 अगस्त को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में बीते दिनों देहरादून में भारी बरसात से हुए मकानों को आंशिक नुकसान को लेकर मंत्री ने जिला प्रशासन के सहयोग से 14 परिवारों को सहायता राशि के चैक भेंट किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा…

Read More

देहरादून – कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्तियों का नाम पते:-  -प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी…

Read More

देहरादून – अमर उजाला और सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के संयुक्त आयोजन के तहत मां तुझे प्रणाम अभियान में शुक्रवार को वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक और उत्कृष्ट कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 18 अगस्त को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद रहेंगे। वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है।ऐसे में इन वीर योद्धाओं के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मकसद…

Read More

 देहरादून – उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन हेतु नीतिगत आधार तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए गठित मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की पहली बैठक आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निवेशकों द्वारा दिये जा रहे सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कार्यरूप में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन्वेस्टर समिट होने तक राज्य में निवेश की अच्छी ग्राउंडिंग हो एवं निवेशकों को सभी अनुमतियां समय पर मिल जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी…

Read More

कोलकाता – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान वे यहां रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए परियोजना 17 के तहत निर्मित स्वदेशी युद्धपोत विंध्यगिरि का जलावतरण करेंगी।

Read More

देहरादून  – विधानसभा कोटद्वार के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने माथा टेका एवम् उन्होंने  प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारा के लंगर में पहुंचकर प्रसाद वितरण कियाl विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की आपदा में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारा कमेटी ने आपदा की इस मुश्किल घड़ी में आपदा पीड़ितों के लिए लंगर लगाकर उनकी भोजन व्यवस्था और रहने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा है कि सिख समुदाय असहाय निर्धन लोगों…

Read More

देहरादून – सीएम धामी देहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुएl

Read More

देहरादून – मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तेज बारिश होने की आशंका है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। इस दौरान एक दिन में मात्र 126 सड़कों को ही खोला जा सका है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और…

Read More

 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के नामांकन कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है बागेश्वर की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित अनेक जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।

Read More