Author: Onnu

हरिद्वार। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होने भीमगोड़ा, देवीपुरा स्थित कृष्ण कृपा धाम पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को इसकी रोकथाम के निर्देश…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दून विश्वविद्यालय परिसर में ओपन एयर थियेटर एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर “Changing Paradigms in Business and Technology” एवं “Innovative Management Practices” नामक पुस्तकों का विमोचन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र छात्राओं की अहम भूमिका होगी। राज्य का भविष्य यहां के युवाओं के भविष्य पर निर्भर करता है।…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाह मदन दास देवीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  मदन दास देवी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा तथा वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय, प्रफुल आकांत, डॉ. शैलेन्द्र आदि ने भी मदन दास देवी…

Read More

देहरादून – आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का…

Read More

निकोबार – निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया।

Read More

देहरादून।दून उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर आशारोड़ी-मोहब्बेवाला जी.एस.टी. चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का नाजायज उत्पीड़न करने के संबंध में गहनता से बातचीत कर एक ज्ञापन सौंपा।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड़ के चेयरमैन ने बताया की जी.एस.टी. कानून के अर्न्तगत पूरे देश में चेकिंग पोस्ट खत्म कर दी गई थी तथा मोबाइल दस्ते फलाईंग स्क्वेड बना दी गई थी लेकिन हमारे देहरादून में देखने में आ रहा है कि यह मोबाइल वेन ना होकर पूरी चैक पोस्ट के रूप में चल रही है। इनके द्वारा…

Read More

चमोली।चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ली । बैठक में यह तथ्य संज्ञान में आया कि कार्यदायी संस्थाएं इलैक्ट्रिकल वर्क को सिविल वर्क के साथ जोड़ देती हैं। जबकि कार्यदायी संस्थाओं के पास इलैक्ट्रिकल वर्क के लिए पृथक से इंजीनियर उपलब्ध रहते हैं। एक ही एस्टीमेट बनाने तथा एक साथ कार्य कराने से इलैक्ट्रिकल वर्क के लिए अच्छे से कार्य करने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने में समझौते की स्थिति आती…

Read More

ऋषिकेश  – ऋषिकेश में मंगलवार सुबह गुजरात की एक महिला यात्री गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। वह आश्रम में रह रही थी। आज सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई।लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के सभी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सड़कों, पुलों और मानसखंड कॉरिडोर को जोड़ने वाली सड़कों के लिए 5550 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर पिथौरागढ़ के जौलिंगकांग और चमोली जिले के लप्थल आईटीबीपी पोस्ट को जोड़ने के लिए टनल मार्ग बनाने और सौंग बांध निर्माण के लिए मंजूरी देने का आग्रह किया। पीएम ने सौंग बांध परियोजना के लिए शीघ्र धनराशि जारी कराने का भरोसा दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री की पीएम से करीब साढ़े तीन घंटे की मुलाकात में विकास मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम ने बताया कि…

Read More