देहरादून – उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु अहमदावाद में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छठवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी जो सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन सभी पर अमल…
Author: Onnu
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में दीपावली पर्व 2023 के अवसर पर अतिशबाजी के लाईसेंस निर्गत करने के संबंध में व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लाईसेंस निर्गत करते समय सुरक्षा के दृष्टिगत मानकोें का पूर्ण परिपालन करावाने तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने विभाग से सम्बन्धित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर सुरक्षा के दृष्टिगत बताये जाने वाली सभी जानकारी की पम्पलेट बनाकर सम्बन्धित पटलों को उपलब्ध करायेंगे…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छटवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने 08 और 09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात भगवान श्रीकृष्ण की धरा है। महात्मा गांधी…
रुद्रप्रयाग – तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोचार और विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस अवसर पर डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किए।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुजनों को बधाई दी। कहा कि पहली बार तुंगनाथ में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार व मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। आज प्रात: ब्रह्ममुहुर्त में भगवान तुंगनाथ…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर है। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रूप से एक नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। ये तीनों परियोजनाएं भारत की सहायता से क्रियान्वित की गई हैं। इनमें अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-तीन, परियोजना शामिल हैं। अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक परियोजना को भारत सरकार की ओर से बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता के तहत क्रियान्वित किया…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु बदरी विशाल जी की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद हरिद्वार के असिंचित क्षेत्रों हेतु गंग नहर से 665 क्यूसेक जल सिंचाई हेतु उत्तराखण्ड राज्य को उपलब्ध कराये जाने का पुनः अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी कहा कि जनपद हरिद्वार के तीन विकासखण्डों के 74 गांवों की 18280 हैक्टेयर असिंचित भूमि में सिंचाई सुविधा प्रदान करने हेतु 35 कि0मी0…
देहरादून – राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु कल 1-11-2023 (बुद्धवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
हरिद्वार – हरिद्वार जिले में आज से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के होली एंजल्स स्कूल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने किया। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग जाएगा। वहीं, सुबह बिना स्थाई निवास प्रमाणपत्र के पहुंचे कुछ खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडेय ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 40 हजार खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछली बार न्याय पंचायत…
देहरादून – सीएम धामी ने कहा की विविध संस्कृतियों को अपने आँचल में समेटे हुए शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुँवर ब्रिजेश सिंह एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हेतु आप सभी का हृदयतल से आभार l
