इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड मिशन के तहत रोडशो के लिए ‘चेन्नई’ एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Author: Onnu
देहरादून: जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की मंजूरी, सीएम धामी निरंतर रहे हैं प्रयासरत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार प्रधानमंत्री से विगत दिनों में हुई बैठकों में निरंतर इस मामले को उठाते रहे हैं सीएम धामी उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के…
चेन्नई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड मिशन” के तहत आज चेन्नई के लिए प्रस्थान कर रहा हूं। दो दिवसीय दौरे पर देश के प्रतिष्ठित और प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक कर उन्हें दिसम्बर में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करूंगा।हमारी सरकार विभिन्न पारदर्शी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए क्रियाशील है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। उनसे फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
मुंबई – दक्षिण इंडस्ट्री के दिग्गज रजनीकांत और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर्दे पर साथ धमाल मचाएँगे । ऐसा करीब 33 साल बाद होने जा रहा है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के फैंस दुनियाभर में हैं। साउथ हो या बॉलीवुड हर जगह दोनों सितारों को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत की आगामी फिल्म में दोनों साथ नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म को ‘थलाइवर 170’ कहा जा रहा है। तीन दशक बाद बिग बी के साथ काम करते हुए रजनीकांत बेहद खुश हैं। उन्होंने एक्स…
देहरादून – हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी…
देहरादून – उत्तराखंड में अगले एक महीने के दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। उनके नवंबर माह के पहले हफ्ते में उत्तराखंड दौरे पर आने की संभावना है। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक दौर की बैठक कर चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को उत्तराखंड आने की संभावना है।उन्हें श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब भाग लेने…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये उसे हर वर्ष जलना होता है। उन्होंने…
नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है।…
