Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया। मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योगों के विकास के लिए औद्योगिक विकास योजना के माध्यम से राज्य को सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के प्रोत्साहन, संवंर्द्धन और विस्तारीकरण के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है। राज्य में उद्योगों को…

Read More

नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण किया l गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए, इसका लॉन्च टाइम 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, खराब मौसम की वजह से इसरो ने मिशन को 10 बजे लॉन्च किया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में उतार लिया गया। इसरो के गगनयान (टीवी-डी-1) टेस्ट मिशन की सफलता पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “इस कामयाबी से…

Read More

रुद्रप्रयाग – प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे हैं। वायु सेना के हेलिकॉप्टर से उन्होंने वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और  पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की जानकारी लेना शुरू किया। मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की।

Read More

पिथौरागढ़ – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान घोषित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। एसीएस ने विभागों को कागजी प्रक्रियाओं को कम से कम समय में पूरा करने की निर्देश दिए हैं। एसीएस ने योजनाओं के सम्बन्ध में विभागों से कार्यवृत समय पर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश हैं कि योजनाओं के क्रियान्वयन को त्वरित गति से आगे बढ़ाने के लिए विभागीय प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मानसखण्ड मंदिरों एवं…

Read More

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा डिस्बर्शमेंट की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी विभागों को इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने नाबार्ड को भी प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक समीक्षाएं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों को वितरण और अदायगियों में आ रही समस्याओं का…

Read More

नई दिल्ली – पीएम मोदी ने देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन नमो भारत को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। अब पीएम मोदी कुछ देर बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Read More

 श्रीहरिकोटा – मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद नए उत्साह से भरपूर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) कल मिशन गगनयान के तहत मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि इसरो 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को…

Read More

नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। वह ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार होंगे। रैपिडएक्स ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। कुल छह कोच की प्रत्येक ट्रेन में एक कोच प्रीमियम श्रेणी का होगा। इसका किराया स्टैंडर्ड कोच से दोगुना निर्धारित किया गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में प्रीमियम कोच लगाए जाने का मकसद ऐसे यात्रियों को रैपिडएक्स ट्रेन…

Read More

उत्तरकाशी । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय “राज्य स्तरीय सेब महोत्सव – 2023” का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सेब महोत्सव में लगी सेब की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रदर्शनी में रेड चीफ, ऑर्गन स्पर, सुपर चीफ, गाला, गोल्डन डेलीशियस, रॉयल डेलीशियस, रेड डेलीशियस, फैनी, रॉयमर, जोनाथन, बकिंघम, रेड ब्लाक, जिंजर गोल्ड, पिंक लेडी, ग्रेमी स्मिथ, रेड गोल्डन, ग्रीन स्वीट, रेड फ्यूजी, क्रेब एप्पल सहित कई सेब की प्रजाति प्रदर्शित की गई। इस…

Read More

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त अरब अमीरात क दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंदन, बर्मिघम, दिल्ली, दुबई और अबूधाबी में अब 54 हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हो चुके हैं।नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में तथा अभी दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशकों का उत्तराखंड आने के लिए और निवेश…

Read More