Author: Onnu

देहरादून – महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। बता  दें कि राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है।

Read More

नई दिल्ली –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर माननीय रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य “वंदे भारत” एक्सप्रेस के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।साथ ही अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का…

Read More

चमोली – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया।

Read More

नई दिल्ली – असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का गुवाहाटी पहुंचने पर स्वागत किया। किंग 3-10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूटानी राजा तीन से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग का रिश्ता है।

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। वर्ल्ड फूड फेस्टिवल में इस बार संचारी और गैर संचारी दोनों तरह के रोगों से खुद को दूर रखने के लिए आयुष आहार दिखाई दिया। इसमें चेन्नई का पंचमुत्ती दलिया, रागी से बने दिल्ली के रग्गी लड्डू और जयपुर के त्रिफला जैम तक का स्वाद चखने को मिलेगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसमें देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीन से पांच नवंबर के बीच…

Read More

नई दिल्ली – इन दिनों देश के कई इलाकों में हवा जहर बनी हुई है। गुरुवार को राष्ट्रीय दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी की दर्ज की गई। दिल्ली के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा दमघोंटू रही। नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 695 तक पहुंच गया। उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हवा खराब रही और एक्यूआई 200 से ऊपर दर्ज किया गया। शुक्रवार को हालात में सुधार होता नहीं दिखा। राजधानी दिल्ली में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु दमघोंटू हो गई है। गुरुवार को एक बार फिर…

Read More

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करने के पश्चात नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी के साथ चेन्नई, बैंगलौर तथा अहमदाबाद में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई है। जिसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्री, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं हॉस्पिटैलिटी आदि के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशक उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी आकर्षित है। अभी अहमदाबाद में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ आयोजित बैठक के…

Read More

हल्द्वानी।आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन समारोह में सम्मलित हुई।यह महोत्सव आज से शुरू होकर आगामी 8 नवम्बर तक चलेगा।जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए कई अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्ही के प्रयासों से आज देवभूमि के मोटे अनाजों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।साथ ही कहा कि इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम (सत्याग्रह आश्रम) पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी को याद किया। साथ ही वहां चरखा भी चलाना सीखा।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर आज सुबह गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

Read More