Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा एनएसई की सांकेतिक बेल भी बजाया। मुख्यमंत्री ने आगामी 08 और 09 दिसंबर को देहरादून में होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। इन दोनों राज्यों में मंगलवार, 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 और राजनंदगांव क्षेत्र की 8 सीटों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। 20 सीटों में से 10 पर सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक जबकि शेष 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।…

Read More

नई दिल्ली – विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी और भारत ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए एक और आसान जीत हासिल की। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुंबई पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ’डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर’ के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम प्रधानों को डिजिटल साक्षर बनाने की दिशा में कराये गये प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित आई.एफ.एम.एस मोबाइल एप्लीकेशन, ई-पेंशन पोर्टल, सिंगल साइन ऑन, स्टेट पोर्टल (नवीनीकरण), स्टेट जी.ओ पोर्टल, डी.बी.टी पोर्टल, यू.के विजिटर पास एप, पसारा पोर्टल, मुख्यमंत्री जन समर्पण (तहसील दिवस) पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ पोर्टल,…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में राज्य सम्पत्ति विभाग के अन्तर्गत स्वागती पद पर 8 संस्तुत अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा आगामी समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में अपनी सेवाएं देंगे। स्वागती द्वारा किए जाने वाले सरल एवं सौम्य व्यवहार से ही हम अतिथि देवो भवः के सिद्धांत को पूरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने कर्तव्य का पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी…

Read More

नैनीताल – मुख्यमंत्री धामी ने कहा की नैनीताल में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के माध्यम से देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने का कार्य किया गया है जो गुणात्मक शिक्षा के विस्तार, नैतिक मूल्यों के विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी सहायक होगी।इस दौरान प्रदेश के…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। PSC और…

Read More

श्रीनगर – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। कुछ देर यहां गेस्ट हाउस में रुकने के बाद राज्यपाल धारी देवी के दर्शन करने पहुंचे। एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह आज शनिवार को आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। एनआईटी के कुलसचिव डाॅ. धमेंद्र त्रिपाठी ने…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैंl दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है,प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है l भूकंप की तीव्रता 6 के आसपास बताई जा रही है।दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गईl भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया , भूकंप के झटके शुक्रवार रात 11:32 पर महसूस किए गए l

Read More