नई दिल्ली – फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक सोशल मिडिया पोस्ट के जरिये खुद इसकी जानकारी दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आज सुबह ही जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके…
Author: Onnu
कोलकाता – दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है। पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के प्रभारी निदेशक अभिजीत पांडे ने बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है। पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अधिकारी की मानें तो फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, इसी वजह से तलाशी अभियान अब भी जारी है। मौके…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रथम चरण में होना है इस लिहाज से बूथ लेवल तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे जनपद जो अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगे…
नई दिल्ली – निर्वाचन आयोग (ईसी) चुनाव कार्यक्रम का एलान कर रहा है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग समेत किसी की भी आलोचना करने की पूर्ण स्वतंत्रता है, लेकिन फेक न्यूज, अफवाहें फैलाने की आजादी नहीं है। हर राज्य के अधिकारियों को अधिकार दिया गया…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने जन-समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजने तथा विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा करने वाले हैं। लोकसभा चुनावों में 370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। फिलहाल पीएम मोदी तेलंगाना पहुंच चुके हैं। यहां के नगरकुर्नूल में वह एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे कर्नाटक जाएंगे। कर्नाटक के कुलबर्गी में वे एक सार्वजनिक सभी को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 2024 के चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। टीवी वाले बता रहे हैं कि अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली में चुनाव की…
नई दिल्ली – शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 15 हजार रुपये के मुचलके और एक लाख के सिक्योरिटी बांड पर बेल दी। ईडी के समन का पालन ना करने पर ईडी ने अदालत में जो शिकायतें की थी उस मामले में केजरीवाल को जमानत मिली। इसके बाद अरविंद केजरीवाल के वकील ने अदालत से गुजारिश…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैंपेन का थीम गीत जारी किया गया है। आज ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है। इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है।बीते दिनों राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आवास सभागार में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने चंपावत में विज्ञान केंद्र के शिलान्यास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विज्ञान केंद्र हमारे आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य बने,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजर तथा आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक व 01 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है, इसलिए अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।इस अवसर पर सचिव तथा निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
