कोलकाता – दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई है। पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के प्रभारी निदेशक अभिजीत पांडे ने बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है। पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अधिकारी की मानें तो फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, इसी वजह से तलाशी अभियान अब भी जारी है। मौके पर एंबुलेंस तैनात कर दी गईं। वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत में कोई नहीं रहता था। लेकिन इमारत बगल की झुग्गियों पर गिर गई। हमें डर है कि अब भी मलबे के नीचे लोग फंसे हो सकते हैं।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

