अहमदाबाद – गुजरात के कच्छ में गुरुवार (1 फरवरी) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए l भूकंप आने के बाद लोग बुरी तरह से सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए l राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए l रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गईl इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, हालांकि भूकंप आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और…
Author: Onnu
देहरादून। नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पदभार सौंपा।इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. संधु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार के कामकाज में उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किये। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ITDA स्थित सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जिले के पच्योना गांव निवासी लाल सिंह की समस्या भी सुनी। लाल सिंह ने 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जिसके कारण डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को शिकायत का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ITDA के…
नई दिल्ली- संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने संसद में हंगामा करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग आदतन हुड़दंग करते हैं। ऐसे बर्ताव से लोकतंत्र का चीरहरण होता है। उन्होंने सांसदों से चुनाव से पहले आहूत संसद सत्र में सार्थक चर्चा की अपील करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी के बजट भाषण में सरकार की मजबूत आर्थिक नीतियों की तस्वीर पेश करेंगी। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण से सरकार का मार्गदर्शन होने का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने अपने…
मुंबई – यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ से बड़े परदे पर लॉन्च हुईं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘भक्षक’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘भक्षक’ में भूमि पेडनेकर एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म ‘भक्षक’ साल 2018 में सामने आए बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की याद दिलाती है, हालांकि फिल्म के निर्देशक पुलकित का मानना हैं कि इस फिल्म में जो घटनाक्रम दिखाए गए हैं, वह सिर्फ बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की घटना नहीं है, बल्कि इस तरह की देश में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया। इस हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पहले पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली जाने में 17 घंटे लगते थे वहीं अब ऑल वेदर रोड बनने से 11 घंटे लगते हैं। सीमांत जिले में हवाई सेवा प्रारंभ होने से 1 घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने…
नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है।”
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।
