लद्दाख – लद्दाख में मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह के समय आए भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि लद्दाख के लेह में 3.4 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख के लेह में मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। भूकंप के झटके सुबह पांच बजकर 39 मिनट पर आया। जिसकी गहराई पांच किलोमीटर दर्ज हुई।
Author: Onnu
नई दिल्ली – दिल्ली एनसीआर में कोहरे के अलावा ठंड और प्रदूषण का कहर जारी है। जहां दिल्ली समेत पूरा एनसीआर मंगलवार सुबह कोहरे की मोटी परत से ढका नजर आया। वहीं जमीन से लेकर आसमान तक कोहरे की वजह से रफ्तार थम गई। ट्रेनों से लेकर गाड़ियों और उड़ानों पर इसका असर दिख रहा है। यात्री खराब मौसम की वजह से परेशान हैं। बुधवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही मौसम साफ हो सकता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक…
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ एग्जाम वॉरियर्स’ भी प्रदान की। परीक्षा पे चर्चा के दौरान उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जनपद की कक्षा 07 की छात्रा स्नेहा त्यागी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते हैं? प्रधानमंत्री ने स्नेहा की जिज्ञाशा का समाधान…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परीक्षा पे चर्चा ” कार्यक्रम के 07वें संस्करण को सुना और देखा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 7वें संस्करण के माध्यम से देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के खास टिप्स दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा आज परीक्षा पे…
नई दिल्ली – छात्रों को भारत के भविष्य का आकार देने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम उनके लिए भी एक परीक्षा की तरह है। दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित भारत मंडपम के टाउन हॉल में प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सातवें संस्करण में स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि छात्र पहले से कहीं अधिक जागरूक हो गए हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘‘हमारे छात्र हमारे भविष्य को आकार देंगे।’’ शिक्षा मंत्रालय के आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पिछले छह सालों से छात्र, अभिभावक…
नई दिल्ली – परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। पीएम ने कहा, “मुझे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नवीनतम तकनीकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत परियोजनाओं पर काम करने वाले छात्रों की एक प्रदर्शनी का निरीक्षण करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा, ”मुझे छात्रों और शिक्षकों को इतनी शानदार प्रदर्शनी लगाने और मुझे यह समझाने के लिए बधाई देनी चाहिए कि नई पीढ़ी क्या सोचती है।”
मुंबई – ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले बीती रात संपन्न हुआ। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने विनर का खिताब अपने नाम किया। साथ ही चमचमाती ट्रॉफी भी हाथ में उठाई। विनर बने मुनव्वर को 50 लाख रुपये बतौर पुरस्कार राशि हासिल हुई, और वह एक ब्रैंड न्यू कार भी अपने साथ ले गए। मुनव्वर ने अभिषेक कुमार को पीछे छोड़कर विनर का ताज पहना। डोंगरी के रहने वाले मुनव्वर फारूकी और उनके फैंस के लिए जश्न का माहौल है। विजेता बनने के बाद मुनव्वर का पहला इंटरव्यू भी सामने आ गया है, जिसमें वह अपने फैंस का शुक्रियाअदा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुग्ध विभाग एवं सीएसआर के माध्यम से संचालित अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान विधायक भरत चौधरी, शैला रानी रावत, ज़िलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है,जो निःस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य…
