देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट कर उनसे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की अनुप्रयुक्त 492 एकड़ भूमि का स्वामित्व उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह 457 एकड़ भूमि औद्योगिक विस्तार के लिए व 35 एकड़ भूमि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) स्थापित किये जाने के लिए राज्य सरकार को हस्तांतरित की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग पर आभार…
Author: Onnu
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है, गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू.सी.सी के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी।
देहरादून – उत्तराखंड सरकार की तरफ से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए बनाया गया, एक्सपर्ट पैनल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कानून पारित करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र पहले ही बुलाया जा चुका है। ये विशेष सत्र पांच से आठ फरवरी तक चलेगा।इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश करने से पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मसौदे पर चर्चा की जाएगी, साल 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यूसीसी लागू करने का वादा…
देहरादून – प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट को सौंपे जाने के साथ ही उत्तराखंड देश में सबसे पहले यूसीसी लागू करने वाला राज्य बनने के लिए एक और अहम कदम बढ़ा देगा। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रिपोर्ट सौंपेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में प्रदेश के माननीय राज्यपाल गुरमित सिंह (से. नि.) से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माँ पूर्णागिरि से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करता हूं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा लोकसभा चुनावी रणनीति के तहत बृहस्पतिवार को राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय शुरू करने जा रही है। महानगर कार्यालय से संचालित हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।पार्टी ने टिहरी लोकसभा का कार्यालय देहरादून महानगर, हरिद्वार लोकसभा कार्यालय हरिद्वार शहर, पौड़ी गढ़वाल का कार्यालय श्रीनगर, नैनीताल का ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा का…
नई दिल्ली – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अंतरिम बजट की परंपरा जारी रखी है। बता दें कि अंतरिम बजट में अब तक लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती रही हैं। इसी वजह से सरकार ने किसी तरह के बड़े एलान करने से परहेज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया अंतरिम आम बजट समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। यह विकसित…
नई दिल्ली – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 का एलान कर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए हुए ये एलान सरकार ‘किराए के मकानों या झुग्गी-झोपड़ी या चाल और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले’ मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को अपने स्वयं के मकान खरीदने या बनाने में सहायता करने के लिए योजना शुरू करेगी। पीएम आवास योजना-ग्रामीण योजना इस योजना के तहत सरकार ने तीन करोड़ आवास बनाने का एलान किया है। इनमें से दो करोड़ आवास अगले पांच वर्षों में बनाए जाएंगे। इस तरह सरकार ने देश की ग्रामीण जनता को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम आवास…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा।यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को मूर्त स्वरुप देने में सहायक सिद्ध होगा।समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए…
नई दिल्ली – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छठां केंद्रीय बजट पेश करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 2.0 का अंतिम बजट संसद में पेश करेंगी। इसी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्रालय पहुंचीं।उनके साथ राज्य मंत्री किशनराव कराड और पंकज चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यहां से बजट लेकर वित्तमंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं।राष्ट्रपति भवन पहुंचकर निर्मला सीतारमण ने…
