मुंबई – यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ से बड़े परदे पर लॉन्च हुईं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘भक्षक’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘भक्षक’ में भूमि पेडनेकर एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म ‘भक्षक’ साल 2018 में सामने आए बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की याद दिलाती है, हालांकि फिल्म के निर्देशक पुलकित का मानना हैं कि इस फिल्म में जो घटनाक्रम दिखाए गए हैं, वह सिर्फ बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की घटना नहीं है, बल्कि इस तरह की देश में घटने वाली कई घटनाओं को दिखाया गया है।फिल्म ‘भक्षक’ में तेज तर्रार पत्रकार की भूमिका निभा रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कहती हैं, ‘इस तरह की घटनाएं हर दूसरे महीने अखबार में पढ़ने को मिलती हैं। यह किसी की जिंदगी की घटना हमारे लिए महज एक न्यूज बन कर जाती है। ऐसी बच्चियों के साथ यह घटनाएं हो रही हैं, जिसके आगे पीछे कोई नहीं है। ऐसी कहानियां मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

