देहरादून – डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया। आज बृहस्पतिवार को देहरादून पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां अपने भाषण के दौरान अनुभव साझा करते वक्त वह भावुक हो गए। अशोक कुमार सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचे थे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीजीपी को 34 साल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जनता से संवाद भी किया। गंगा आरती में शामिल होने के बाद सीसीआर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। वहीं सेवानिवृत्त पर सीआरपीएफ…
Author: Onnu
नई दिल्ली – देश में एक और चक्रवात आने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक्टिव हो गया है और अब यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बाद 30 नवंबर तक धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान…
चिन्यालीसौड़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जानने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनल से रेस्क्यू किए प्रत्येक श्रमिक को ₹ 1- 1 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग हेतु रैट माइनिंग तकनीक से मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती प्रत्येक श्रमिक से उनका कुशलक्षेम जाना । उन्होंने डॉक्टरों से श्रमिकों…
उत्तरकशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “सिलक्यारा टनल के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन में कार्य करने वाले सभी कर्मियों को भी दी जाएगी 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि।
उत्तरकशी – सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की और श्रमिकों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। मैं सभी श्रमिकों की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी…
देहरादून – उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईंl सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर ‘इगास बग्वाल’ मनाया जाएगा।
उत्तरकशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उनके इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी।सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्चा सरकार उठाएगी। इसके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि…
उत्तरकशी -राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां, अधिकारी और कर्मचारी आज 17वें दिन तक पूरी तन्मयता और मनोयोग से रेस्क्यू में जुटी रही। मुख्यमंत्री धामी निरंतर स्थलीय निरीक्षण करने साथ ही रेस्क्यू टीमों की हौसला-अफजाई करते रहे। इसी का फल रहा है कि यह मिशन सफल हुआ।रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, ओएनजीसी, आईटीबीपी, एनएचएआईडीसीएल, टीएचडीसी, उत्तराखंड राज्य शासन, जिला प्रशासन, भारतीय थल सेना, वायुसेना समेत तमाम संगठनों, अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज क्लेमेंट टाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 6वें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक होने वाले इस सम्मेलन में अनेक देशों के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुभव पर आधारित पुस्तक रेजिलिएंट इंडिया का…
उत्तरकशी – सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया था। अब मैनुअली काम करते हुए पाइप को कुल 55.3 मीटर पुश कर लिया गया है। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (NHIDCL) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 44 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है और आगे का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है।…
