चेन्नई – तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है।मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश के साथ-साथ प्रदेश के तटीय इलाकों में मिचौंग तूफान की भी आशंका है। विशापट्टनम चक्रवात चेतावनी केंद्र की एमडी सुनंदा कहती हैं कि निचले दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व और आसपास के क्षेत्रों के पास एक अवसाद में बदल गया है। अगले 24 घंटों में यह गहरे अवसाद में बदल जाएगा। इसके अगले 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान बन जाएगा। तेजी के साथ यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मिचौंग तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के समुद्री…
Author: Onnu
देहरादून: 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक होटल में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी इंफ्लुएंसर्स का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में आप सबकी बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक उभरता हुआ डेस्टिनेशन देश-दुनिया के लोगों के लिए बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिहाज से उत्तराखंड देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक…
देहरादून।मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एस. एस. संधू ने एफआरआई परिसर पंहुचकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि गणों के आवागमन हेतु रूट प्लान एव कार्यक्रम परिसर में स्थापित हो रही सिटिंग व्यवस्था, जलपान, भोजन, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आवागमन रूट सहित समस्त व्यवस्थाओं को सुगम बनाया जाए। इस दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। कहा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की सभी को शुभाकामना दी। उन्होंने हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा को स्मरण करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उनकी विकासवादी सोच का परिणाम है। विश्वविद्यालय पिछले पांच दशकों से बहुगुणा जी के विकास के सपने को साकार करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित किए गए विभिन्न रिकॉर्ड…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे, जहां COP28 आयोजित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई में करीब 21 घंटे के अपने प्रवास के दौरान सात द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे। वे चार भाषण भी देंगे। पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यक्रमों में दो विशेष पहलों में भी भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि विश्व के कई नेताओं के साथ उनके अनौपचारिक बैठकें हो सकती हैं। पीएम मोदी जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज’ के दौरान शुक्रवार को विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसे सीओपी28 के नाम से जाना जाता है।…
देहरादून: “आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट” की ओर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1 दिसंबर को सन डाउन फेस्ट का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन, क्यूपिड लॉन, होटल सैफ्रन लीफ, जीएमएस रोड, देहरादून में होगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं उत्तराखंड के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में से मधुर शर्मा, डीजे एबीई, डीजे कॉनकारेंट, रजत लाइव संगीत, देहरादून भांगड़ा क्लब की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स भी लगाए गए हैं जहां पर लोग देहरादून के जाने-माने रेस्टोरेंट का पकवान टेस्ट करेंगे। पंजाब ग्रिल्स, फ्रेंड्स एंड ब्लेंड, एशिया 7 एवं…
कोटद्वार – सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। वहीं महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए भेजा जा रहा है।ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा, सुबह 8:00 बजे कुंडीय यज्ञ और सिद्धों का डांडा…
हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। सीएम यहां ईजा बैणी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे।इसके बाद शहर के तिकोनिया से खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल एमबीपीजी ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में नवाचार के अन्तर्गत नैनीताल नगरीय पेयजल योजना को आई.एस.ओ. 9001-2015 एवं अधिशासी अभियन्ता कार्यालय उत्तराखण्ड जल संस्थान नैनीताल को भी आई.एस.ओ. 9001 सर्टिफाईड किये जाने के उपलक्ष में वृत्त नैनीताल के अधीक्षण अभियन्ता विशाल सक्सेना को आई.एस.ओ. 9001 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में आगामी 8-9 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिट के दौरान आयोजित हो रहे प्रत्येक इवेंट की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर के यातायात एवं सुरक्षा से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात के कारण देश-विदेश से आ रहे निवेशकों के…
पुणे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की ‘पासिंग आउट परेड’ कि समीक्षा की। इस दौरान वह आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल तरीके से ‘कम्प्यूटेशनल मेडिसिन’ के लिए सशस्त्र बल केंद्र ‘प्रजना’ का भी उद्घाटन करेंगी। उसी दिन नागपुर में राष्ट्रपति मुर्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर…
