नई दिल्ली – विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच आज संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को बाहर की पराजय का गुस्सा सदन में नहीं निकालने की नसीहत दे डाली। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने नकारात्मकता को नकारा है। मैं लगातार सत्र के प्रारंभ में विपक्षियों के साथ विचार विमर्श करता हूं। लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को होगी। इसमें रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार – नजीबाबाद हाईवे पर चल रहे पैचिंग के कार्यों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजमार्ग पर कछुए की चाल में कार्य करने को लेकर अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियों को कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग के गड्ढों को जल्द से जल्द भरने और कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए । कहा कि कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग पर कहीं जगहों पर भारी गड्ढे पड़ गए है जो की दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण देश में संचालित सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास योजनाओं पर मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने विश्वास की मुहर लगाई है।तीनों राज्यों में मिली यह प्रचंड विजय आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता एवं पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई तक सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 08 और 09 दिसम्बर को एफ.आर.आई, देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में आठ और नौ दिसम्बर 2023 को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्गनिर्देशन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही निरन्तर इस विकट परिस्थिति का अनुश्रवण करने तथा इस अभियान से जुड़े लोगों, श्रमिकों एवं…
हरिद्वार/02 दिसम्बर 2023ः जनपद के प्रभारी/प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायत कार्यालय सभागार हरिद्वार में अयोजित जिला पंचायत की तैमासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। बैठक में 2024-25 की जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) तैयार करने, 44.5 करोड़ के बजट से क्षेत्र पंचायतों केे सशक्तिकरण, सदस्यों की एक्पोजर विजिट, हाट बाजारों की सफाई, जिला पंचायत की भूमिं का चिन्हिकरण कर उसके सदुपयोग की कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा हुई। शनिवार को आयोजित जिला पंचायत की त्रेमासिक बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एएमए जिला पंचायत को निर्देश दिये कि जिला पंचायत सदस्यों को अन्य…
देहरादून – चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज शनिवार सुबह देहरादून पहुंचे। यहां एफआरआई में आयोजति कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो देश हमारे साथ आजाद हुए थे वो इतने सौभाग्यशाली नहीं हैं जितना की भारत।मुख्य न्यायाधीश , न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया मेमोरियल व्याख्यान और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है और यहां के लोग भी। उन्होंने भारत के सौभाग्यशाली होने के पीछे कहा कि हमारी पवित्र पुस्तक संविधान है। यहां की भाषा यहां के लोग इसे सबसे अलग बनाते हैं।चीफ…
रायपुर – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को हटाने के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, पूरे इलाके में तलाशी अभियान अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजापुर से निकली सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान बारसूर पल्ली मार्ग के सातधार 195 बटालियन ब्रिज के पास लगे बैनर पोस्टर को निकाल रहे थे, तभी सुबह नौ बजे के करीब आईईडी ब्लास्ट हो गया, इस घटना में चार सीआरपीएफ के…
नई दिल्ली – भारत और बांग्लादेश में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9.05 बजे दोनों देशों में 5.6 तीव्रता के भूकंप से जमीन कांपी। अभी तक दोनों ही देशों में इस भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
