Author: Onnu

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 8-9 दिसंबर को एफआरआई में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल पर की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अभी 3 लाख करोड़ रुपये के करार किए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार करोड़ रुपये के करारों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य करने के लिए निवेशकों ने जो रुचि दिखाई उससे राज्य की प्रगति में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक-पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा सब्जी उत्पादन, मशरूम…

Read More

नैनीताल – पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी भाजपा नेता की कार खाई में गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भाजपा नेता को निकालकर बेस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पदमपुर देवलिया निवासी सचिन कुमार जोशी (38) भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री थे। वह अपनी टैक्सी चलाते थे। बुधवार सुबह उन्होंने टेंडर डालने के लिए बग्वाली पोखर रानीखेत जाना था। उन्होंने अपने मित्र से कार मांगी। वे कार से सुबह 8:30 बजे रानीखेत को…

Read More

देहरादून – सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि) व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर शासकीय आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे एवं वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह हेतु की जा रही सभी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के दृष्टिगत वैश्विक निवेशक सम्मेलन एक महत्वपूर्ण सोपान है जो “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” की यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read More

उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अल्टो कार संख्या uk07AB 1803 देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर…

Read More

टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत मंगलवार एवं बुधवार को विकासखण्ड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत सौड़़, कुड़ी, शुक्री, बागी भरपुर, सिंदवाल गांव, पुजारगांव, गोल्डीयड़ी, डोडगथापला, विकासखण्ड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत मढी, मंगसू, पारकोट, पेण्डूला, विकासखण्ड जाखणीधार के टिपरी, पटूड़ी, कफलोग, गडडूगाड़, नेल्डा, गेवली, विकासखण्ड धौलधार के ग्राम पंचायत डांग तल्ला, कोटी, मंजखेत, डाबरी हडगी, घियाकोटी, घोम, विकासखण्ड भिलंगना के ग्राम पंचायत अगुण्डा, कोटी, पटूड़ गांव, धारगांव, तितराणा, सुनारगांव, सिंधवाल गांव, भल्डगांव, गवाणा तल्ला-मल्ला, बडियार गांव, हडियाणा मल्ला-तल्ला, विकासखण्ड देवप्रयाग के ग्राम पंचायत खरसाड़ी, दन्तसाड़ा, भैंसकोट, डांडा, विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत आराकोट, गुनोगी बमुण्ड, गुनोगी…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8-9 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य…

Read More

देहरादून  – होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैतिक परेड भी आयोजित हुई। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम धमी ने जवानों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए होगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे। होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी। होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनाया जाएगा। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर सामाजिक उत्थान हेतु अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले भारतीय संविधान के शिल्पी “भारत रत्न” डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More