Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने प्रदेश में चल रहे वेरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन व संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तराखण्ड में जमीन खरीदने वाले लोगों की बैकग्राउंड की भी पूरी तरह से जांच करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि है। यहां अपराध एवं अपराधियों…

Read More

पिथौरागढ़  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज गुंजी, पिथौरागढ़ पहुंचने पर सेना, ITBP व BRO के अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दिन-रात समर्पण भाव के साथ राष्ट्र सेवा में तैनात जवानों से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Read More

पिथौरागढ़  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुंजी में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ,सेना, ITBP तथा BRO एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सीमांत क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सीमांत क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

Read More

बलरामपुर  – छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो सुरक्षाकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है और एक सैनिक घायल हो गया है। जिस वाहन में सब लोग सवार थे उसका ड्राइवर भी घायल है। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले में जिस वाहन से ये यात्रा कर रहे थे वह पलट गया था।

Read More

चेन्नई  – तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। और 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है। एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना को निलंबित कर दिया गया है। रजत चतुर्वेदी को नया पुलिस…

Read More

हरिद्वार : जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति द्वारा जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय 67.35 करोड़  की धनराशि का अनुमोदन किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ  समझौता नहीं किया जाएगा, खराब गुणवत्ता की शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जनपद प्रभारी मंत्री ने विधायक की शिकायत पर एक रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।उन्होंने जल संस्थान एवम नलकूप विभाग के अभियंताओं को निर्देश…

Read More

देहरादून : दून अस्पताल में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और इससे संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ आर.के. सिंह, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, कारण और इसके निदान पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक विकार है, जिसमें रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है और इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। डॉ आर.के. सिंह ने…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आने वाले दिव्यांग फरियादियों की सुविधा हेतु भूतल पर विशेष व्यवस्था की है। अब दिव्यांगजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के प्रथम तल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। दिव्यांगजनों के साथ ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए भी मुख्य सचिव कार्यालय में प्रत्येक कार्यालय दिवस पर व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव कार्यालय के भूतल स्थित पर्यावरण प्रकोष्ठ में दिव्यांगजनों की सुविधा के दृष्टिगत विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Read More

मुंबई  –  श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी दिल की बातें फैंस के साथ साझा किया करती हैं। श्रद्धा इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि वह कथित रूप से तू झूठी मैं मक्कार के लेखक राहुल मोदी को डेट…

Read More

नई दिल्ली – प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है। गर्मी में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। ज्यादातर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यह फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में पुलिस इनकी मौत का कारण गर्मी ही मान रही है। हालांकि यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। उधर, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर रोज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के…

Read More