मुंबई – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने रजिस्टर्ड शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके रिस्पेशन में करीब एक हजार गेस्ट शामिल हुए। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह, रवीना टंडन, हुमा कुरैशी और काजोल के अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की। शादी के बाद सोनाक्षी को लाल साड़ी और सिंदूर लगाए देखा गया। पूरे सोशल मीडिया में सोनाक्षी-जहीर का लुक वायरल हो रहा है।
Author: Onnu
बंगलूरू – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को बताया कि उसने अपनी रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक (प्रक्षेपण यान को दोबारा इस्तेमाल इस्तेमाल करने की तकनीक ) का तीसरी बार सफल परीक्षण किया। इसरो ने बताया कि इस बार ज्यादा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रक्षेपण यान का परीक्षण किया और वह सभी मानकों पर खरा उतरा। इस परीक्षण में इसरो ने लैंडिंग इंटरफेस और तेज गति में विमान की लैंडिंग की स्थितियों की जांच की। इस परीक्षण के साथ ही इसरो ने आज के समय की सबसे अहम तकनीक में से एक को हासिल करने की तरफ मजबूती से कदम…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में आज नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट कर नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखण्ड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल के प्रयासों की भी सराहना की।इस अवसर पर दून ट्रैवल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,…
देहरादून – 01- उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड मिनिस्ट्रीयल संवर्गीय पदों पर संविलियन नियमावली-2024 प्रख्यापन किए जाने तथा विशेषज्ञ डॉक्टर को सेवा अवधि 65 वर्ष किए जाने का कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय। 02-विद्युत सुरक्षा विभाग के कार्यों को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किये जाने हेतु राज्य की भौगालिक परिस्थितियों के अनुसार विभागीय कार्यों का जनपदों के आधार पर निर्धारण करते हुए वर्तमान पदीय ढांचे में सृजित 65 पदों के सापेक्ष 123 पदों को पुर्नगठित किये जाने विषयक विभागीय प्रस्ताव के सापेक्ष मंत्रिमण्डल द्वारा 80 पदों के सृजन प्रस्ताव एवं पुर्नगठन पर अनुमोदन प्रदान किया गया। 03- आवास विभाग के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में योग कर देश व दुनिया को योग का संदेश दिया। योग के महत्व पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि योग में मानव जीवन को सुखमय बनाने की ताकत है। योग तन, मन और आत्मा का संगम है।मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि भगवान भोलेनाथ की इस पावन धरा पर आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु बन कर आयें। इससे उन्हें आत्मिक शान्ति का आभास होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के आगमन से…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए आधुनिक और कारगर तकनीक इस्तेमाल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संचय के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नगर निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतीराज और वन विभाग द्वारा जन सहभागिता से कन्टूर ट्रेंचेज, रिचार्ज पिट, चाल-खाल और चेक डैम बनाये जाए। महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट की। इस अवसर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है। उन्होंने कहा कि गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है।
देहरादून – आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश द्वारा समस्त विश्व को दी गई ‘योग’ रूपी अमूल्य धरोहर से आज करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शक्ति हेतु योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। हमें अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करना है।
रुद्रप्रयाग – पिछले दिनों रैंतोली में टेपों-ट्रैवलर हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे हादसे दोबारा न हो इसके लिए जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।स्थानीय वाहन संचालकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सक्रिय होकर चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं।आगामी बरसाती सीजन और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सभी प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। अनादि काल से ही भारत में ध्यान और योग का विज्ञान प्रचलित है और आज संपूर्ण विश्व भारत की इस योग संस्कृति का अनुसरण कर स्वस्थ और आरोग्य जीवन की कला सीख रहा है।आदरणीय प्रधानमंत्री ।प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को अंतर्राष्ट्रीय योग हब बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। हमारा प्रयास प्रदेश में योग, अध्यात्म और नेचुरोपैथी को बढ़ावा देना है और इस संकल्प की सिद्धि के लिए इस वर्ष प्रदेश में योग नीति…
