Author: Onnu

देहरादून – श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व आज मुख्यमंत्री आवास में ‘अक्षत वितरण टोली’ के सदस्यों द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके तहत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा” संचालित की जा रही है।

Read More

नई दिल्ली  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऑडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में…

Read More

मुंबई – इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इनका जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।प्रभास की फिल्म सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सलार ने 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह मास एंटरटेनर फिल्म साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के दिलों को जीतने में भी कामयाब रही है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद चम्पावत के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनहित में कई बड़े निर्णय लिए गये हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। समाज के अन्तिम छोर पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कार्यों कि समीक्षा की। इस दौरान एसीएस ने लोक निर्माण विभाग को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों को जोड़ने वाली एप्रोच रोड्स के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत आने वाले मंदिरों से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जोड़ने के लिए 15 अप्रैल से मानसखण्ड एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारम्भ करने पर कार्य चल रहा है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर के लिए दौड़े। ऑफिसों में काम कर रहे लोग भी कामकाज छोड़कर इमारतों से बाहर आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता छह से अधिक बताई जा रही है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। फिलहाल कही से भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में भी महसूस हुए।

Read More

अहमदाबाद – केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर कहा कि अब तक 508 किलोमीटर में से 270 किलोमीटर के मार्ग पर तारों के लिए डक्ट बिछाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट का काम समय पर है। मुंबई-ठाणे के बीच समुद्र के नीचे बन रही सुरंग का काम भी शुरू हो चुका है। रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस रूट पर पड़ने वाली आठ नदियों पर पुल निर्माण का काम भी तेजी से जारी है। दो…

Read More

नई दिल्ली – थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को बताया कि ‘अग्निवीरों के पहले दो बैच फील्ड यूनिट में तैनाती के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इनके फीडबैक काफी अच्छे और उत्साहजनक हैं। 120 महिला अधिकारियों को भी कमांड भूमिका में स्थायी कमीशन दिया गया है और उनकी फील्ड एरिया में भी तैनाती की गई है। वह भी अच्छा काम कर रही हैं।’ जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उत्तर पूर्व में बीते साल से अब हालात बेहतर हुए हैं और इसकी जिम्मेदार सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां हैं। हिंसा की घटनाएं कम हुई हैं। मणिपुर में…

Read More

ऋषिकेश  – ऋषिकेश की चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता हुई महिला वार्डन का शव आज गुरुवार सुबह नहर का पानी कम होने पर मिल गया है। दूसरी तरफ वाहन कंपनी और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि राजाजी प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। वाहन…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल को पहचान कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने मातृ शक्ति से आहवान किया कि घर-घर जाकर राम दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत हुई है। महिलाओं को…

Read More