देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल, देहरादून पहुंचकर “पद्मविभूषण” तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज पौड़ी के कंडोलिया मैदान में महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘दिशा ध्याणी, ब्वै-ब्वारी‘ सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद पौड़ी के विकास के लिए ₹ 800.74 करोड़ की 353 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। फिर कंडोलिया पार्क में अर्बन हाट और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मैदान में विभिन्न विभागों की 16 सामान्य स्टॉल और 5 लाइव स्टॉल (भीमल पेंटिंग, पिरूल व खजूर…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित कंडोलिया मंदिर पहुंचकर कंडोलिया ठाकुर देवता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कंडोलिया ठाकुर देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।आडवाणी जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रुप में रही, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आपके द्वारा दिया…
नई दिल्ली – भाजपा के संस्थापक चेहरों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मैं यह साझा कर के काफी खुश हूं कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें…
नई दिल्ली – राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट का अनुमान है। साथ ही, ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। पालम इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छाए रहेंगे।…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट कर उनसे भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की अनुप्रयुक्त 492 एकड़ भूमि का स्वामित्व उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह 457 एकड़ भूमि औद्योगिक विस्तार के लिए व 35 एकड़ भूमि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) स्थापित किये जाने के लिए राज्य सरकार को हस्तांतरित की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग पर आभार…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है, गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू.सी.सी के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी।
देहरादून – उत्तराखंड सरकार की तरफ से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए बनाया गया, एक्सपर्ट पैनल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कानून पारित करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र पहले ही बुलाया जा चुका है। ये विशेष सत्र पांच से आठ फरवरी तक चलेगा।इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश करने से पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मसौदे पर चर्चा की जाएगी, साल 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यूसीसी लागू करने का वादा…
देहरादून – प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट को सौंपे जाने के साथ ही उत्तराखंड देश में सबसे पहले यूसीसी लागू करने वाला राज्य बनने के लिए एक और अहम कदम बढ़ा देगा। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रिपोर्ट सौंपेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई…
