देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है और इस विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच UCC बिल पेश किया। इसके साथ ही प्रदेश की धामी सरकार आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक पेश करेगी।सदन में विपक्षी विधायकों का हंगामा होने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दे कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता पर बिल पेश करने की अनुमति देने के…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। प्रदेश की धामी सरकार आज मंगलवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक पेश करेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय हुआ कि सदन में सारे काम छोड़कर सिर्फ यूसीसी पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा।यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में भाग लिया। उत्तराखंड विधानसभा में सत्र का आज पहला दिन था ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर सभी को इंतजार था सवा करोड़ उत्तराखंडियो के साथ पूरे देश की नजरे इस समय उत्तराखंड पर है और सभी को इंतजार भी है कि समान नागरिक संहिता कब पटल पर रखा जाएगा l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कल 6 फरवरी को समान नागरिक संहिता विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा l इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के प्रथम दिन दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।
कानपुर – कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात में रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में फंसे दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है। ये सभी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कैबिनेट बैठक में यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) ड्राफ्ट को मंजूरी मिल गई है। 6 फरवरी को विधानसभा में यह विधेयक पेश किये जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6 बजे आयोजित कैबिनेट की बैठक में यूसीसी का ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के साथ ड्राफ्ट पर चर्चा की, जिसके बाद मंत्रिमंडल ने बिल को विधानसभा के पटल पर रखे जाने का अनुमोदन दिया। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाली यूसीसी मसौदा…
नैनीताल – उत्तराखंड हाईकोर्ट की नव नियुक्त चीफ जस्टिस रितु बाहरी को राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करवाई। पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन अभ्यर्थियों को मृतक आश्रित के रूप में परिवहन विभाग में नियुक्ति दी गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अन्तर्गत चयनित 16 सहायक लेखाकारों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने 16 महिलाओं को परिवहन विभाग द्वारा निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का फ्लैग…
