देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प सिद्ध होता हुआ नजर आ रहा है।इसी दिशा में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 20 से लेकर 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के युवा खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर 13 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (MSSY) को संशोधित का किया गया। इसके बाद प्रदेश में 20 / 25/ 50 /100 और…
Author: Onnu
देहरादून – ‘अंत्योदय’ की भावना के साथ आगे बढ़ रही उत्तराखण्ड सरकार राज्य में पंजीकृत श्रामिकों के लिए 3 लाख कंबल वितरण का जो लक्ष्य तय किया है, उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 31 जनवरी को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर ‘कम्बल वितरण अभियान’ की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किया जाए। इसी क्रम में 16 फरवरी को सभी जिलों में…
नई दिल्ली – इसरो ने शनिवार की शाम 5.35 बजे एक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च किया है। इसे जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं। इस उपग्रह के काम करने के बाद मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी, जिससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शनिवार शाम 5.35 बजे इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्च किया है।…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में निर्वाचन के दौरान प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां करने तथा जनपदवार पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती एवं केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के संबंध में विस्तृत होमवर्क कर लिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने प्रदेश में समस्त जनपदों से जारी हथियार लाइसेंस धारकों की सूची का पुनरीक्षण कर उनका सत्यापन करने के निर्देश…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया। बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक दो दिन चलेगी, पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दीप जलाकर इसकी शुरुआत की।बैठक में निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर पार्टी जिला अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों समेत लगभग 11,500 पार्टी सदस्य हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बैठक में देश भर से पार्टी के जिला निकायों और ‘मोर्चों’ के प्रतिनिधि…
नई दिल्ली – बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। आज शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले…
चेन्नई – तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं इस विस्फोट में अन्य तीन घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
देहरादून – इस साल चारधाम की यात्रा टूटे हुए पुश्तों और हाईवे के बीच में पड़े बोल्डरों से होकर गुजरेगी। शासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर टूटे पुश्तों के लिए बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को संवेदनशील हो चुके हाईवे पर हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ेगी।12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुल रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक भ्वींट, बछेलीखाल, सौड़पानी, महादेवचट्टी, सिंगटाली, ब्यासी, शिवपुरी, गूलर, ब्रह्मपुरी में कई स्थानाें पर पुश्ते टूटे हैं। हाईवे पर पुश्ते टूटने के कारण हाईवे डबल…
नई दिल्ली – रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों की समग्र लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए बहुद्देश्यीय समुद्री विमान सहित 84,560 करोड़ रुपये के सैन्य हार्डवेयर की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।डीएसी ने जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है उनमें नई पीढ़ी की टैंक रोधी माइंस (एंटी टैंक), वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार, भारी वजन वाले टॉरपीडो, मध्यम दूरी की समुद्री टोही व बहुद्देश्यीय समुद्री विमान, फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट तथा सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो शामिल हैं।रक्षा मंत्रालय ने बताया…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक ली। उन्होंने दूरदर्शी योजना (Legacy Plan) के साथ उत्तराखण्ड में लंबी अवधि के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष बल दिया। मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समय सीमा में विकसित करने के निर्देश खेल विभाग को दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से ग्रीन स्पोर्ट्स तथा ग्रीन टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को विश्व स्तरीय मेजबान के रूप में स्थापित करने…
