नई दिल्ली – भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गयाना में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अब भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा। भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, कुल तीसरी बार टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबला खेलेगी। इससे…
Author: Onnu
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सी.एम हेल्पलाइन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सी.एम हेल्पलाइन पोर्टल में लॉगइन नहीं किया है, संबंधित विभाग शीघ्र उन अधिकारियों का स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से वर्ष 2016 में ही सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत हुए 6 मार्गों की अधिसूचना जारी करने एवं कुमाऊं व गढ़वाल को संयोजित करने वाले मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया।साथ ही उन्होंने मोहकमपुर ROB से अजबपुर ROB तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मामले और ऊर्जा के दायित्व का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखण्ड को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विद्युत उत्पादन हेतु केवल जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन केन्द्रों की उपलब्धता है। जिसके फलस्वरूप राज्य के कुल Energy Mix में 55% से अधिक ऊर्जा जल विद्युत…
लखनऊ – प्रदेश में आधार की तर्ज पर ही किसान कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए एक जुलाई से पूरे प्रदेश में किसान रजिस्ट्री की शुरुआत की जा रही है। इसमें किसान का आधार नंबर, खेत का रकबा, खसरा नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके बाद एक किसान नंबर जारी होगा। इस नंबर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूरा होने के बाद किसान कार्ड बनाया जाएगा। रजिस्ट्री से मिलने वाले नंबर के जरिये ही दिसंबर से पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग का…
रूस में यात्री ट्रेन के नौ डिब्बे बेपटरी होने से हुए हादसे में 70 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। रूस की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। दोनों जगहों के बीच की दूरी पांच हजार किलोमीटर है। जो रेल हादसे का शिकार हुई है उसका नाम ट्रेन 511 है। डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण हाल ही में हुई भारी बारिश हो…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएँ दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुभव का लाभ सदन व सांसदों को मिलेगा एवं उनकेे कुशल नेतृत्व में सदन की कार्यवाही व्यवस्थित व सुगम रूप से संचालित होगी और हमारे देश का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य की समस्त जनता की ओर से पुनः रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से पर्यटन नगरी, नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों / श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार को उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नैनीताल विश्व में पर्यटन ही…
देहरादून – उत्तराखंड में भले ही अभी मानसून पहुंचने में दो दिन का समय बाकी है। लेकिन आज (बुधवार) प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
