देहरादून – आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड सरकार में विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं, जनभागीदारी से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उपस्थित सभी पदाधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
Author: Onnu
देहरादून – 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस हस्तपुस्तिका का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नये कानूनों में जो प्राविधान किये गये हैं, इन कानूनों के लागू होने के बाद प्रदेश में इनका सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इन कानूनों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और आम जन को इन कानूनों की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 सहायक अभियंताओं एवं ऑडिट विभाग हेतु चयनित 05 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की कि नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को जिस भी क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिल रहा है, वे कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से जन सेवा करेंगे। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने…
नई दिल्ली – दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। दिल्ली के कॉस्टिट्यूशनल क्लब में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद सीएम नीतीश कुमार ने पेश किया। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संजय झा को बधाई दी। कौन हैं संजय…
राजकोट – गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के चलते राजकोट एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया में कैनोपी (छतरी) गिर गई।गनीमत रही की हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना दिल्ली जैसा हादसा हो सकता था।नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, छत पर भरे पानी को बाहर निकालने के लिए रखरखाव कार्य के दौरान यह ढह गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई…
नई दिल्ली – मानसून दक्षिण-पश्चिम हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों छोड़कर पूरे देश में पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फट गया है और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इसमें कई घरों में मलबा घुस गया है, सड़कें बंद हो गई हैं और कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्तान, जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर…
अमरनाथ – अमरनाथ यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बाबा बर्फानी का दर्शन करेगा। करीब 7 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन करेंगे। पहलगाम और बालटाल से श्रद्धालु अमरनाथ के लिए निकल पड़े हैं। दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और जोश देखा गया है। वे रास्ते भर ‘हर हर भोले’ का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को पहलगाम और बालटाल से रवाना हुआ। यात्रा पर आतंकी साए को देखते हुए सुरक्षा की भारी भरकम व्यवस्था की गई है। यात्रा की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन से की जा…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। श्री गुंज्याल ने सीएस राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया। ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आईटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा रिलाइन्स जिओ द्वारा गुुंजी में लगाये गये टावर को संचालित कराये जाने का भी अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री को अवगत…
जम्मू -अमरनाथ यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू तैयार है। मंदिरों का शहर जम्मू यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। आज आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना होगा। कल से यात्रा शुरू होगी। इससे पहले जम्मू के सरस्वती धाम में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने भोले के भक्त पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज सवेरे जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू में अमरनाथ यात्रा आधार शिविर से झंडी दिखाकर…