नोएडा – एल्विश यादव की जमानत याचिका पर 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी है। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि अदालत ने एल्विश यादव को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दी है।बता दें कि एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में जेल में बंद थे। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को…
Author: Onnu
नई दिल्ली – इसरो को आज बड़ी सफलता मिली। दरअसल इसरो की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक (लॉन्च व्हीकल को दोबारा इस्तेमाल करने की तकनीक) का परीक्षण सफल रहा है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में शुक्रवार की सुबह करीब 7.10 बजे इसरो का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ। रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग पर इसरो ने बयान जारी कर बताया कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक के मामले में इसरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।इसरो इससे पहले भी दो बार रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग करा चुका है। बीते…
पटना – सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। हादसे में कई मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बतााया जा रहा है कि सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के बीच यह पुल बन रहा है। सुबह सात बजे अचानक पुल के पिलर नंबर 50, 51 और 52 के गार्डर भरभरा…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज भूटान के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह दिल्ली से भूटान के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी का भूटान दौरा पहले 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी का यह दौरा टल गया था और भारतीय विदेश मंत्रालय ने जल्द ही भूटान की सरकार से बात करके नई तारीखों के एलान की बात कही थी। हालांकि आपसी सहमति के बाद आज ही पीएम मोदी भूटान के लिए…
देहरादून – संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने आज सचिवालय में ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुँच चुके हैं, शुक्रवार को होने वाले नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी की जाएगी। नमामि बंसल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब का…
नई दिल्ली – आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें आईपीएल के आगाज से ठीक पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी आईपीएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। 22 मार्च से शुरु होने जा रहे आईपीएल के 17वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सीएसके अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को एम…
मुंबई – महाराष्ट्र के नांदेड और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।नांदेड के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि छह बजकर नौ मिनट पर 4.5 की तीव्रता से और छह बजकर 19 मिनट पर 3.6 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए, इसका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था।नांदेड शहर के कुछ इलाकों और जिले के अर्धपुर, मुदखेड, नायगांव, देगलुर और बिलोली तालुका में भूकंप के झटके महसूस…
बदायूं – यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस के सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था।बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।वीडियो में एक युवक ऑटो में बैठा…
नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। पुलिस को 2:16 बजे घटना की सूचना मिली थी।इलाके के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों अरशद (30) और तौहीद (20) की मौत हो गई और एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी,आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक…
देहरादून – संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाये जा चुके हैं। उन्होंने…
