देहरादून – लोहाघाट के खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचते ही मातम पसर गया। खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टिलरी रेजिमेंट बाड़मेर राजस्थान में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा विगत शुक्रवार को बाड़मेर राजस्थान से छुट्टी लेकर ट्रेन से घर लौट रहे थे, इसी दौरान चूरू राजस्थान में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से प्रदीप का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तिरंगे से लिपटा प्रदीप का पार्थिव शरीर उसके गांव तपनीपाल…
Author: Onnu
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच मुकाबला नहीं होना चाहिए। दरअसल कर्नाटक सरकार ने सूखा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड से आर्थिक मदद देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने इस कर्नाटक की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सॉलिसिटर जनरल बोले- याचिका दायर करने की जरूरत नहीं थी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारें इन दिनों अदालत आ रही हैं। जस्टिस…
मुंबई – कॉमेडी फिल्म ‘क्रू’ ने रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म मेकर्स के मुताबिक नौ दिन में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 104.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजेश ए. कृष्णन के डायरेक्शन में बनी ‘क्रू’ 29 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल में है, फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। ‘क्रू’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में दुनियाभर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की और छह अप्रैल…
नई दिल्ली – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के…
बोधगया – उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बोधगया का दौरा किया और बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र मंदिर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर गए। एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उप-राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ बोधगया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।उप-राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “वह बोधगया में महाबोधि मंदिर में शांति के माहौल में डूब गए। इतिहास में डूबे इस पवित्र स्थल पर श्रद्धा अर्पित करना वास्तव…
देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के होटल एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा मतदान के पश्चात 20 अप्रैल को जितने भी ग्राहक होटल और रेस्टोरेंट में प्रवेश करेंगे, उनको 20 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रस्ताव सामने रखा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी कार्मिकों, पुलिस जवानों, पीआरडी…
नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। हाल ही में हुए चुनाव में वे गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा उन 41 प्रत्याशियों में शामिल थे, जिन्होंने राज्यसभा चुनावों में निर्विरोध जीत हासिल की। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून तक बढ़ा दिया गया है। यह पहली बार होगा जब भाजपा जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
मुंबई – साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आडुजीवितम – द गोट लाइफ’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ‘द गोट लाइफ’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। मूल संस्करण को समीक्षकों की सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ मलयालम सिनेमा में पहले सप्ताहांत में सबसे अधिक कमाई दर्ज की। अब ‘द गोट लाइफ’ ने एक बार फिर इतिहास रच गया। यह सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। ब्लेसी के निर्देशन में बनी सर्वाइवल ड्रामा…
चेन्नई – भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक राकेश पाल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में समुद्री बल के ठिकानों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में रामेश्वरम के निकट आईसीजीएस मंडपम में भारतीय तटरक्षक जलीय केंद्र का उद्घाटन किया।
कोलकाता – पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई। एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी…
