हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के साथ यज्ञ एवं गायत्री पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों में कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के माध्यम से गर्भवती माताओं का ट्रेकिंग सिस्टम अपडेट रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनीमिया को दूर करने के लिए महिलाओं को मिलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों और माताओं को दिये जाने वाले पुष्टाहार…
नई दिल्ली – पिछले एक माह से बाढ़ से जूझ रहे असम और अरुणाचल में लोग अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। असम में करीब 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।लगातार हो रही बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में पानी बढ़ गया है जिससे कुछ दिनों संभलने के बाद रविवार को बाढ़ ने फिर विकराल रूप ले लिया और नगांव, डिब्रूगढ़ समेत दर्जन भर जिले पानी में डूब गए। लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भरा है। एनडीआरएफ की टीमें उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही हैं। वहीं…
नई दिल्ली – इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1डी की छत ढहने के हादसे के चार दिन बाद भी यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विमानों का न केवल टर्मिनल बदल दिया गया है, बल्कि समय और उड़ान संख्या भी बदलने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालांकि उनकी समस्या को ध्यान में रख एक वॉर रूम तैयार किया गया है, जहां से उड़ानों के संचालन और यात्रियों की आवागमन पर नजर रखी जा रही है। खुद उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू इसका जायजा भी ले रहे है। टर्मिनल-1 से विमानों का संचालन प्रभावित होने…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निगम को अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। अपनी क्षमता और ताकत को देखते हुए नए विकल्पों पर कार्य करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फलों एवं फूलों के क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने इंडस्ट्री…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में अब भारतीय न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह से स्वदेशी होगी। आज से ब्रिटिश राज के औपनिवेशिक अपराध कानून बीती बातें हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज पुलिस मुख्यालय देहरादून से उत्तराखण्ड में भी इन नए कानूनों का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये नए कानून गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर “विकसित भारत” के संकल्प और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।उन्होंने कहा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें की उनकी विभागीय वेबसाइट अपडेट हो। ऑनलाईन माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्धता के साथ 93 प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में ऑनलाईन सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही डाटा सिक्योरिटी का भी विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि विभिन्न…
बरेली – पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली 15 ट्रेनें सोमवार और मंगलवार को निरस्त रहेंगी। इनमें 10 विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर भी चलाया जाएगा। इससे बरेली में ही आठ हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। इन ट्रेनों को गोंडा-बुढ़बल और नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंडों में रहेगा मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त और डायवर्ट किया गया है। बरेली होते हुए गुजरने वाली जो ट्रेनें सोमवार और मंगलवार को निरस्त की गई हैं, उनमें 04058/04057 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार और 05055/05056 लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन को एक व दो जुलाई को निरस्त किया गया है। 05324 आनंद विहार-छपरा…
नई दिल्ली – दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए। दो लोगों की जान भी चली गई। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 19 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए प्रत्येक समस्या या शिकायत संबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी रखने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आए। इस प्रकार की शिकायतें आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये। इस…