Author: Onnu

वाराणसी – पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान पीएम के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले गंगा तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और ‘काशी के कोतवाल’ बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी…

Read More

पटना – आज दिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय, विधान पार्षद होते हुए शव गुलबी घाट पहुंचेगी। यहां पर अंतिम संस्कार होगा। इसमें सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई वरीय नेता शामिल होंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास…

Read More

देहरादून  – सचिव गृह दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं। ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली में कचरे का कानून के तहत उचित तरीके से निपटान नहीं किया जा रहा है। कचरे का उचित निपटारा नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही स्थिती पर खेद जताया। इससे पहले शीर्ष अदालत ने पाया था कि राजधानी में रोज निकलने वाले 11,000 टन ठोस कचरे में से 3,000 टन का कानून के तहत उचित तरीके से निपटान नहीं किया जाता है। जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) समेत कई प्राधिकारों की ओर से पेश वकीलों से पूछा कि इसका…

Read More

 रुद्रप्रयाग – भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक धाम में कुल 75,139 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बीते तीन दिनों से धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। हर घंटे 1,700 श्रद्धालु कर रहे दर्शन श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बाबा के भक्तों को बेहतर से बेहतर तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। सुबह चार से आठ बजे तक भीड़ कम होने पर भक्त गर्भगृह से…

Read More

 मुंबई –  खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा की तरफ से की गई चौथी गिरफ्तारी पर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत को इस मामले में कनाडा की तरफ से अभी तक कुछ ऐसा नहीं मिला, जिसपर एजेंसी जांच कर सके। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कनाडा के पास इस मामले को लेकर किसी भी हिंसा से संबंधित जानकारी है तो भारत इसकी जांच के लिए तैयार है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, “हमें कनाडा की तरफ से कभी…

Read More

 नई दिल्ली  – देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण भाग में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश समेत आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तक में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। कई जगहों पर आंधी और तूफान का असर देखा गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों के अधिकतर इलाकों में अभी 16 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। साथ ही बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। भारतीय…

Read More

उत्तरकाशी – जिलाधिकारी, उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात व्यवस्था से जुड़े विभागों व अधिकारियों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम यात्रा मार्गाे पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर यातायात को विनियमित किये जाने तथा गेट सिस्टम व वन वे व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यातायात को सुचारू व सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ देर के लिए आवश्यकतानुसार रोक (होल्ड) कर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को पास करते हुए वाहनों को नियंत्रित रूप से आगे के स्थानों हेतु रवाना कराए जाने की व्यवस्था की…

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) आज केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। पहले उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की और रुद्राभिषेक कर विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की।धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। उन्होंने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार…

Read More

देहरादून – विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज शुभ मुहूर्त पर प्रातः 6ः00 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बदरीनाथ कपाट खुलने के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई।श्री बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड की मधुर धुन एवं ढ़ोल नगाड़े की थाप और स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बद्री विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।…

Read More