अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट किया गया है. जिसमें बताया गया है कि CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को कितने फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. गृहमंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इन अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण देने का फैसला किया गया है. https://twitter.com/hmoindia/status/1538000343858282496?s=21&t=Ya5hcsh__zLc7Jakf6U78g गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है.…
Author: Onnu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज 100वां जन्मदिन है. पीएम मोदी इस मौके पर उनसे मिलने के लिए अपने भाई पंकज मोदी के आवास पहुंचे और करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद अब वो वहां से निकल गए. इस अवसर पर वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में भी पूजा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे. भावुक कर देने वाली तस्वीरें इसके अलावा पीएम मोदी पावागढ़ में मां काली के मंदिर में ध्वजारोहण भी करेंगे. अपने इस बड़ोदरा दौरे में पीएम मोदी लगभग 4 लाख लोगों को संबोधित भी करने वाले हैं, जिसमें विभिन्न…
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना पर बात करते हुए कहा, “पिछले 2 सालों से युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर नहीं मिला. इस प्रकार सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा, युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है. राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि नई योजना से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी.” https://twitter.com/ani/status/1537654425765851137?s=21&t=CvlgujRUpwFXzPw7EIRvQQ अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का…
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नौकरी के चलते पीएचडी नहीं कर पाने वाले पेशेवरों के लिए अच्छा निर्णय लिया है। अब वर्किंग प्रोफेशनल नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। इसमें पीएचडी प्रोग्राम में छह महीने का कोर्स वर्क रेगुलर मोड से करना होगा, जबकि थीसिस समेत अन्य रिसर्च वर्क पार्ट टाइम मोड से कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की 13 जून को आयोजित यूजीसी काउंसिल बैठक में संशोधित यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन-2022 को मंजूरी मिल गई है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विश्वविद्यालयों, सीएसआईआर, आईसीएमआर, आईसीएआर आदि में इन्हीं नियमों के तहत पीएचडी में दाखिले होंगे। विश्वविद्यालयों और उच्च…
चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा सीट के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम के चेयरमैन पद पर ताजपोशी की है ।धामी सरकार ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6 महीने के भीतर विधानसभा सदस्य बनना अनिवार्य था जिसके चलते चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए ना सिर्फ अपनी विधानसभा सीट को त्याग दिया बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की तस्वीर भेजता है, तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि रोड पर जो वाहन खड़ा करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा, ‘‘मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो वाहन खड़ा करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले की तस्वीर खींचकर भेजने वाले को इसमें…
शेयर बाजार में आज ऑटो, एनर्जी ऑयल एंड गैस सेक्टर बैंकिंग, आईटी, मेटल्स सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुआ है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर में भी गिरावट देखी गई है. निफ्टी के 50 शेयरों में 3 शेयर हरे निशान में तो 47 शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों 1 हरे निशान में तो 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए .दरअसल यूरोपीय देशों के शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले हैं. जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आ गई. सेंसेक्स और निफ्टी 52 हफ्ते के निचले स्तर पर जा लुढ़का. मेटल…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में पांचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की दिशा में अहम फैसला किया है। मोदी मंत्रिमंडल ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी है। देशवासियों को 5जी दूरसंचार सेवाओं का तोहफा दीवाली में मिल सकता है। 20 साल तक ये सेवाएं संचालित करने के लिए जुलाई अंत तक सरकार कुल 72097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दूरसंचार विभाग के स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नीलामी में सफल बोली लगाने वालों को देश की जनता और उद्यमों को 5…
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया। https://twitter.com/bcci/status/1536782270291640320?s=21&t=atbTGOMn681zGU9WNlR6sw पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 180 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन विपक्षी टीम केवल 131 रन ही बना पाई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मैच में भारत ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली और सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। साउथ…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में फंसे राहुल को 104 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन बाद मंगलवार देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया। राहुल शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। प्रशासन, SDRF, NDRF और सेना ने इस ऑपरेशन को बिना रुके और बिना थके अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे। वो राहुल के परिजनों के संपर्क में थे। मंगलवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब होने की जानकारी दी।सीएम ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गड्ढे में एक सांप भी आ गया…
