Postpone NEET UG 2022: नीट यूजी 2022 परीक्षा स्थगित की मांग तेज हो गई है। नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई 2022 को होनी है लेकिन उम्मीदवार इसे अगस्त तक स्थगित करने की मांग कर रहे हैं । #JUSTICEforNEETUG हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. कई लाख छात्र नीट परीक्षा स्थगित की मांग को लेकर ट्वीट कर चुके हैं. तैयारी के लिए उचित समय न मिल पाने और आगे करियर को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं. https://twitter.com/thepradeeprawat/status/1541805473942237185?s=21&t=sXi8klJUPyA42tvQEeq9bg छात्र माँग कर रहे हैं कि नीट यूजी की तैयारी के लिए छात्रों के पास ज्यादा समय नहीं है. दो…
Author: Onnu
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, रिलाइंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश एम अंबानी की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।पंकज मोहन पवार कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) का पद संभालेंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 27 जून को हुई थी जिसमें ये फैसले लिए गए हैं। कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी की नियुक्ति को भी बोर्ड ने मंजूरी दी है। आकाश अंबानी की नियुक्ति 27 जून से प्रभावी…
(डॉ. वैदिक, भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष हैं) गुजरात के शिक्षामंत्री से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया है कि वे अपने प्रदेश में संस्कृत की अनिवार्य पढ़ाई शुरु करवाएं। यह मांग सिर्फ संघ के स्वयंसेवक ही क्यों कर रहे हैं और सिर्फ गुजरात के लिए ही क्यों कर रहे हैं? भारत के हर तर्कशील नागरिक को सारे भारत के लिए यह मांग करनी चाहिए, क्योंकि दुनिया में संस्कृत जैसी वैज्ञानिक, व्याकरणसम्मत और समृद्ध भाषा कोई और नहीं है। यह दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तो है ही, शब्द भंडार इतना बड़ा है कि उसके…
राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने संसद भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया है। सिन्हा के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, द्रमुक के ए राजा और नेकां नेता फारूक अब्दुल्ला सहित कई शीर्ष विपक्षी नेता मौजूद थे। राष्ट्रपति निर्वाचित करने के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। यशवंत सिन्हा के नामांकन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वहीं यह दो व्यक्तियों के बीच की लड़ाई नहीं है, यह दो विचारधाराओं के बीच की…
त्तराखंड के जौनपुर रेंज में वार्षिक मौण मेले की शुरुआत हो गई. इस मेले का आयोजन कोरोना महामारी के कारण दो साल के बाद किया गया है. इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ 1866 में तत्कालीन टिहरी नरेश ने किया था. तब से जौनपुर में हर साल इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर ‘मौण मेला’ कोरोना संकट (Corona) के कारण दो साल के बाद आयोजित किया गया है. मौण मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है. ग्रामीण यहां मछलियों को पकड़न के लिए अगलाड़ नदी में उतरे हैं. जून के अंतिम सप्ताह में मछली…
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है । https://twitter.com/myogiadityanath/status/1541013549199523840?s=21&t=tiFX5GIidiPAnj7wAAeayA डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि- अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ़ की जनता मतगणना के रुझानों में जबाब दे रही है। तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद से चुनाव नहीं जीत सकते हो। सदन में अखिलेश यादव और सभा में आजम खान द्वारा किए गए मेरे अपमान का पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग जबाब दे रहे हैं। https://twitter.com/kpmaurya1/status/1540974428137197569?s=21&t=0xui11A_8bLTbc80DDUdRw भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने रामपुर में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि, आपातकाल के भयानक दौर को हमें नहीं भूलना चाहिए। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर वापस लोकतंत्र की स्थापना की। प्रधानमंत्री ने कहा, आपातकाल के दौरान भारत के लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा तक नहीं जा सकता था। इसके बावजूद भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर…
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी-नेट 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए एनटीए की ओर से परीक्षाओं के संचालन की तिथियां 08, 09, 11, 12 जुलाई, 2022 और 12, 13, 14 अगस्त, 2022 हैं। विस्तृत तिथि पत्र जल्द ही nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं भी दी हैं। https://twitter.com/mamidala90/status/1540719154852167682?s=21&t=i2QkA-uBRQo76PVcaapZmw कोरोना महामारी के कारण दिसंबर 2021 में यूजीसी नेट परीक्षा के आयोजन को निरस्त कर…
राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने कहा कि मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय लग रहा है। https://twitter.com/ani/status/1539899516043743232?s=21&t=ls4rAjwHzu3–K-Yx39vow दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मुर्मू का स्वागत किया। इसके बाद वे पीएम मोदी से मिलने उनके निवास पर गईं। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से…
कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले से अपना सामान शिफ़्ट किया । शिवसेना कार्यकर्ता मुंबई में अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर इकट्ठा हुए। https://twitter.com/ani/status/1539646129339772928?s=21&t=24jdmAIUScQ5BAndY_dScg शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी हैं और रहेंगे। फ्लॉर ऑफ द हाउस पर अगर मौका मिला तो हम बहुमत साबित करके दिखाएंगे। https://twitter.com/ani/status/1539630717851664385?s=21&t=V0WC0nqwbLQzo8N7hFf2bg महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीचे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अपने सामान के साथ…
