Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » अब वर्किंग प्रोफेशनल नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम पीएचडी करें
अच्छी खबर

अब वर्किंग प्रोफेशनल नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम पीएचडी करें

अब थीसिस पीर रिव्यू जर्नल में छपवा और पेटेंट करवा सकेंगे।
OnnuBy OnnuJune 17, 2022Updated:June 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नौकरी के चलते पीएचडी नहीं कर पाने वाले पेशेवरों के लिए अच्छा निर्णय लिया है। अब वर्किंग प्रोफेशनल नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। इसमें पीएचडी प्रोग्राम में छह महीने का कोर्स वर्क रेगुलर मोड से करना होगा, जबकि थीसिस समेत अन्य रिसर्च वर्क पार्ट टाइम मोड से कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की 13 जून को आयोजित यूजीसी काउंसिल बैठक में संशोधित यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन-2022 को मंजूरी मिल गई है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विश्वविद्यालयों, सीएसआईआर, आईसीएमआर, आईसीएआर आदि में इन्हीं नियमों के तहत पीएचडी में दाखिले होंगे।

विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अपनी पीएचडी सीटों का ब्योरा अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना जरूरी होगा। इसमें पीएचडी गाइड से लेकर विषय भी दर्शाने होंगे। पीएचडी दाखिले के लिए 70 अंक लिखित और 30 अंक इंटरव्यू के रहेंगे। पीएचडी प्रोग्राम में कम से कम 12 क्रेडिट और अधिक से अधिक 16 क्रेडिट होने अनिवार्य रहेंगे।

अब थीसिस पीर रिव्यू जर्नल में छपवा और पेटेंट करवा सकेंगे नए रेगुलेशन में उम्मीदवार से लेकर विश्वविद्यालयों को आजादी दी गई है। अब पीएचडी उम्मीदवार अपनी थीसिस को पेटेंट करवा सकेंगे। इसके अलावा पीएचडी की रिसर्च फाइडिंग को क्वालिटी जर्नल यानी पीर रिव्यू जर्नल में छपवा सकते हैं।

नए रेगुलेशन में पीएचडी वाइवा ऑनलाइन पर प्रमुखता से लागू करने को लिखा गया है। इसका मकसद छात्र और विश्वविद्यालय के समय और आर्थिक बचत करना है। इसमें पहले ऑनलाइन वाइवा देना होगा। यदि छात्र को किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वाइवा ऑफलाइन दिया जा सकता है। 

पीएचडी छह साल में पूरी करनी होगी। कोई भी संस्थान दो साल से अधिक अतिरिक्त समय नहीं देगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों और दिव्यांगजनों (40 फीसदी से अधिक) को छह साल के अलावा दो साल अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया गया है। 

अब नए नियमों में दो कॉलेज मिलकर अब डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवा सकते हैं। इसके लिए दोनों संस्थानों को समझौता करना होगा। इसमें कमेटी तय करेगी कि रिसर्च एरिया और सुपरवाइजर (गाइड) और को-सुपरवाइजर(दो गाइड) मिलकर कैसे पीएचडी करवाएंगे। इसमें कोई भी सुपरवाइजर तय नियमों के तहत ही पीएचडी स्कॉलर्स रख सकेगा। 

नए रेगुलेशन के तहत कोई भी फुल टाइम नियमित, एसोसिएट और सहायक प्रोफेसर पीएचडी करवा सकेंगे। प्रोफेसर और एसोसिएट  को पीएचडी करवाने के लिए कम से कम पांच रिसर्च प्रकाशित होनी जरूरी होंगी। जबकि सहायक प्रोफेसर के लिए पांच साल तक टीचिंग, रिसर्च अनुभव के साथ तीन रिसर्च प्रकाशित होनी जरूरी रहेंगी। नए नियम में प्रोफेसर आठ से अधिक, एसोसिएट प्रोफेसर कम से कम छह और अस्सिटेंट प्रोफेसर कम से कम चार पीएचडी स्कॉलर्स रख सकता है।

चार वर्षीय स्नातक और एक साल का पीजी प्रोग्राम की पढ़ाई करने वाले छात्र भी पीएचडी में दाखिले ले सकते हैं। इन्हें भी पीएचडी दाखिले के लिए विश्वविद्यालयों या एनटीए की संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पीजी प्रोग्राम में 50 या 55 फीसदी अंक( विश्वविद्यालय के क्राइटीरिया के आधार पर ) होने अनिवार्य है।

विश्वविद्यालयों की कुल सीटों में से 60 फीसदी सीट नेट या जेआरएफ क्वालीफाई छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Onnu

Related Posts

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल का परीक्षण सफल

October 21, 2023

Asian Games – भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

October 7, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
412
2327
Visitors Today
3985023
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.