नई दिल्ली – उत्तर पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के पास दुर्गापुरी मेन रोड पर बीती रात एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। घटना स्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति नगर के दुर्गापुरी एक्सटेंशन इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर में बने एक कपड़े के शोरूम में लगी। घटना स्थल पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। दमकल विभाग के अधिकारी एके जयसवाल ने बताया कि सुबह छह बजे आग लगने की सूचना…
Author: Onnu
रुद्रप्रयाग – पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज शुभ लग्न में साढ़े 11 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर 350 से अधिक श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली को दस बजे मंदिर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों, हकहकूक धारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से अलग कर निर्वाण रूप…
नई दिल्ली – पूरी दुनिया में उस वक्त हलचल मच गई, जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सोमवार को ईरानी मीडिया ने दावा किया कि हेलीकॉप्टर बुरी तरह तबाह हो गया है। इसमें सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है।ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार शाम अजरबैजान के पास क्रैश हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की तस्वीरों और वीडियो से इस बात की पुष्टि होती है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अमेरिका में निर्मित बेल 212 हेलीकॉप्टर पर सवार थे। ये थे विमान में…
नोएडा – पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वह लखनऊ मोंटेसरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।उरई के जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर…
नई दिल्ली – तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में दावा किया गया है कि नए आपराधिक कानूनों में कई विसंगतियां हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की अवकाश पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ वकील विशाल तिवारी ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि नए आपराधिक कानूनों को लागू करने से रोक की मांग की गई है। आरोप है कि इन कानूनों पर संसद में बहस…
नैनीताल – नैनीताल में रविवार को दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आने वाले साल में भी चार धाम यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है। चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर भी विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हम…
पटियाला – पंजाब के पटियाला में एक भीषण सड़क हादसे में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह तीन बजे हुआ। मृतकों में एक लड़की भी शामिल है। मृतकों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभु सहगल के तौर पर हुई है। इनकी गाड़ी के पीछे आ रही एसयूवी में सवार दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी छात्र यूनिवर्सिटी जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। सभी की मौके पर ही मौत हो…
ऋषिकेश – ऋषिकेश शिवाजी नगर स्थित एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गोवंश के लिए रखे भूसे में तेजी से आग फैल गई। आगजनी में तीन गोवंश जलकर मर गए। बताया जा रहा है कि गौशाला में एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी ठहराया गया था।आगजनी की घटना के दौरान करीब 12 लोग यहां मौजूद थे। जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय फायर स्टेशन प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आग पर काबू पर लिया गया है। गोशाला में कई तरह की लापरवाही बरती गई थी। जो आग का कारण…
नई दिल्ली – मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों की जान खतरे में पड़ गई है। दरअसल किर्गिस्तान से खबर आई है कि वहां स्थानीय लोगों ने तीन पाकिस्तानी छात्रों को पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोग अन्य पाकिस्तानी छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं। चूंकि भारतीय और पाकिस्तानी दिखने में एक जैसे लगते हैं, इसलिए भारतीय छात्रों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। ऐसे हालात में भारतीय विदेश मंत्रालय ने किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उन्हें घरों के भीतर ही रहने की…
