Author: Onnu

देहरादून– मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40 किग्रा शहद का उत्पादन हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौनपालन को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है।राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सदस्य श्री अजय सैनी ने मौन पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित ने शहद प्रसंस्करण की जानकारी दी।

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र होने के कारण वन प्रदेश की आर्थिकी का महत्त्वपूर्ण संसाधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनों को आर्थिकी से जोड़ने की आवश्यकता है। हम वनों एवं पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए ईको टूरिज्म और इनसे प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों के माध्यम से प्रदेश में रोजगार…

Read More

टनकपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित ठुलीगाड़ में हुई बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में मृत लोगों के परिवार एवं घायलों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

Read More

देहरादून – राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा…

Read More

देहरादून – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को, भाजपा उत्तराखंड के सभी कार्यकर्ताओं को एवं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को सरकार के एक साल के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Read More

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस एक साल में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में तमाम चुनावी वायदों को पूर्ण करने में कामयाब रही तो तात्कालिक परिस्थितियों के लिहाज से भी सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पीछे नहीं हटी। धर्मान्तरण पर रोक के लिए कानून समेत नकल विरोधी कानून, प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण, अंत्योदय परिवारों को वर्ष में तीन सिलेंडर निःशुल्क भरवाने की सुविधा, समान नागरिक सहिंता व हाल ही में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से…

Read More

देहरादून – शुक्रवार से रमजान शुरू हो रहा है। ऐसे में देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी देहरादून ने जिले में नवरात्रि पर्व तथा रमजान के पावन अवसर पर सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने और सादे वस्त्रो में भी ड्यूटी करने की बात करे हेतु जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारियों की विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी ली गयी। दिए गए ये निर्देश 01:सभी प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए वर्दी में एवं सादे वस्त्रों…

Read More

देहरादून – खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल पुरस्कार 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री देंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 2021 और 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनकेे प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए और 2020-21 के लिए चन्दन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी को प्रदान किया जायेगा। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019-20 के लिए धीरेन्द्र…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में भी  एच3एन2 वायरस भी चिंता बढ़ा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों में देखने को मिल रहा है। देहरादून के एक मरीज में भी इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि हुई है। अब तक 15 से ज्यादा मामले मिल चुके है। बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कालेज की लैब में पिछले तीन महीने में करीब 150 से ज्यादा सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 15 से ज्यादा मामले पाजिटिव आ गए हैं। सभी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एच3एन2 वायरस के कारण फ्लू…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिये जाएं। विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के सबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। इसके…

Read More