Author: Onnu

मनोरंजन – विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ शुक्रवार, 5 मई को रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरु कर दी है। इतना ही नहीं, रिलीज होते ही ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है। द केरला स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है। फिल्म के अलावा उनकी एक्टिंग की भी तरफ खूब सराहना हो रही है। फिल्म के कंटेंट को लेकर जबरदस्त विवाद देखने को मिला था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की है। द केरल स्टोरी…

Read More

नई दिल्ली – सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर चार मई को जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अब रक्षा अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों से जुड़ी दो दुर्घटनाओं के बाद से यह हेलिकॉप्टर मैदान में ही खड़े हैं। इन हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरे करीब एक महीने से अधिक का समय हो गया है। चार मई को हुआ था हादसा जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार…

Read More

देहरादून – कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में बजरंग दल को सत्ता में आने पर प्रतिबंध लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता जहां सड़कों पर कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं तो वही बीजेपी ने इसे तूल देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस भी इस मुद्दे से पीछे नहीं हटना चाहते कांग्रेस ने आज समूचे प्रदेश में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के इस बुद्धि शुद्धि कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है सीएम ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की सियासत की है और एक समुदाय…

Read More

देहरादून – केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक रहेगी। आगामी तीन से चार दिन तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण सुचारू रूप से हो रहे हैं। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। तब से लगातार धाम में बारिश व बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद चार मई तक 1.23 लाख से अधिक तीर्थ केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। मौसम खराब होने से सरकार को यात्रा के लिए पंजीकरण…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  “बुद्ध पूर्णिमा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाए गए प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि हैं।”

Read More

रुद्रपुर – शहर से सटे रामपुर बॉर्डर में मौजूद एक प्लाइवु डकंपनी में आग लग गई। सूचना पर बिलासपुर फायर स्टेशन के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वहीं मदद के लिए रुद्रपुर फायर स्टेशन से भी दमकल का एक वाहन बुलाया गया। एफएसओ दया किशन पलड़िया ने बताया कि कंपनी के रॉ मैटेरियल गोदाम में आग लगी है। बिलासपुर फायर स्टेशन की टीम आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

Read More

देहरादून – हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइटों को एसटीएफ ने ब्लाॅक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।दरअसल, उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ITDA एवं उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अम्ब्रेला में लाया जाए व सेवा के अधिकार में अधिक से अधिक सेवाएं जोड़ी जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सभी विभागों को…

Read More

रुद्रप्रयाग 04 मई, 2023 – जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग विगत सायं को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद हो गया था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। भैंरों ग्लेशियर से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गढ़ी कैंट, देहरादून में उत्तराखंड बागवानी विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गये बोलेरो वाहनों एवं मोटरसाइकिलो का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान 2 बोलेरो पिकअप और 10 मोटरसाइकिलें ईको टास्क फोर्स को सौंपी गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे। लोक निर्माण विभाग से दोनों परियोजना क्षेत्रों में मानसून आने से पूर्व बरसात के पानी के संरक्षण…

Read More