देहरादून : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। ऐसे पुलिसकर्मियों को अघिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों खासकर चारधाम यात्रा में धामों में तैनाती नहीं दी जाएगी। इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। जिनमें गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ 5,37,065, बदरीनाथ 4,39,782 और हेमकुण्ड साहिब में…
Author: Onnu
देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ने डोईवाला और देहरादून के 250 कार्यकर्ताओं, परिजनों के साथ उर्मि नेगी की बथों गढ़वाली फिल्म को देखा। निर्माता निर्देशक उर्मि नेगी सहित प्रख्यात कलाकार व पूर्व राज्यमंत्री घना भाई आदि अनेक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म की पटकथा, निर्देशन, कलाकारों की अभिनय आदि सभी की खुलकर प्रशंसा की।उन्होंने कहा, ये फिल्म पलायन की पीड़ा और खाली होते पहाड़ों को दर्शाती है। वे स्वयं इस दर्द से जुड़े हैं इसीलिए उन्होंने होम स्टे, अटल आयुष्मान, घसियारी कल्याण योजना लाकर उस पीड़ा को कम करने…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी। गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई।
देहरादून – बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा आज शनिवार दोबारा सुचारू हुई। घांघरिया से 14 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए, जबकि गोविंदघाट से 700 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं। हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं है। दूसरी तरफ हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण पर लगी रोक हटा दी गई है। शुक्रवार दोपहर को पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया है। खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने 27 मई तक हेमकुंड…
बॉलीवुड – बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देश के जवानों की कहानी दिखाई जाती है। भारतीय सैनिकों की कहानी उनके जज्बातों को जहां अभी तक सिनेमा के जानकार ‘बॉडर’, ‘लक्ष्य’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी फिल्मों के जरिए पर्दे पर ला चुके हैं। वहीं वे एक बार फिर फौजियों को समर्पित एक फिल्म लाने वाले हैं, जिसका नाम फौजा है।इस फिल्म की कहानी एक ऐसा जुझारू इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। जून में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है,…
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी निर्माण कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के…
चम्पावत: राज्यपाल, उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने तय कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में बने हेलीपैड में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनपद चम्पावत आगमन पर राज्यपाल महोदय का जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने पुष्पगुच्छ देकर हेलीपैड में स्वागत किया।मायावती आश्रम पहुँच कर राज्यपाल ने कहा कि यहां की प्रकृति तनाव मुक्त करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म…
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से अवैध मजारों को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध ढांचों का जड़ से सफाया किया जायेगा। आज हरिद्वार स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भाग लेने पहुंचे सीएम धामी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपना भाषण शुरू किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ ही भाषण समाप्त किया।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्म के नाम पर बड़ी संख्या में अवैध ढांचे खड़े हो गए है। सरकार ने अभी तक सैकड़ों ढांचे…
देहरादून – हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें धामी उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। सीएम बैठक के एजेंडे के अनुरूप राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में राज्य की प्रगति और भावी लक्ष्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु,…
