देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका…
Author: Onnu
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उत्तर प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ निशंक 31 मई से चार जून तक इन लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मिशन मोड में आ गई है। मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को आमजन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को यूपी के चार संसदीय क्षेत्रों…
देहरादून – सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। सचिव सिन्हा ने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने हेतु अपने एक सीनियर ऑफिसर को नोडल अधिकारी नामित कर लें। उन्होंने कहा कि सभी जिले अपने संसाधनों जिसमें भोजन, पानी, मेडिसन आदि के भंडारण तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित…
देहरादून – विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल…
देहरादून – केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से होगा। सोमवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड राज्य के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वामित्व स्कीम में 100% लक्ष्य प्राप्त कर लिए गये हैं। उन्होंने सशक्त उत्तराखण्ड के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा…
चमोली : ’श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार।’ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आज रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वेदपाठ-पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का स्वागत करते हुए भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं तुलसी माला भेंट की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का अभिवादन…
देहरादून– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्य से संबधित विभिन्न विषयों को रखा। ऊर्जा मुख्यमंत्री ने राज्य में 25 मेगावाट से कम लघु एवं सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाओं की ही उत्पादन क्षमता लगभग 3500 मेगावाट है। इसमें से मात्र 200 मेगावाट का ही दोहन हो रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि 25 मेगावाट से कम क्षमता की परियोजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन का अधिकार राज्य…
