Author: Onnu

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आठ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकर जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह…

Read More

देहरादून – पीएम मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं,  भेंट बॉक्स में दस दान राशि हैं- गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान),राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्यदान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के साथ ही प्री-मानसून दस्तक देगा। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों…

Read More

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल होकर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी की। इस अवसर पर उन्होंने ‘मां वाराही धाम की वेबसाइट’ को लॉन्च किया व हीरा वल्लभ जोशी द्वारा लिखित ‘श्री वाराही मंदिर देवीधुरा’ पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक दृढ़…

Read More

देहरादून  – प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय गोवा दौरे के दौरान आज गोवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योग करने से बिना पैसे एवं दवा किए कई रोगों से निजात मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार प्रकट किया।उन्होंने यूएनओ में योग को विश्व स्तर पर मनाने और इसे विश्व योग…

Read More

हैदराबाद – तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को लापरवाही की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर पड़ा। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें दो लोगों को सिर पर गंभीर चोट आई है।बताया गया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को सिकंदराबाद के के आईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 के तहत मामला भी दर्ज किया है।

Read More

हरिद्वार – देवभूमि उत्तराखंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सीएम धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योगा किया। हरिद्वार में आयोजित शिविर में योग दिवस पर सर्वपंथ एकता के साथ सबके लिए योग का संदेश दिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। अब वह जागेश्वर धाम में होने वाले…

Read More

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद चम्पावत को “आदर्श जनपद चम्पावत” के रूप में विकसित करने हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा चम्पावत में जाकर तैयार की गई Climate Adaptive Agriculture पुस्तिका का विमोचन किया और चम्पावत की विभिन्न भौगोलिक स्थिति और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर आधारित ऑनलाइन डैशबोर्ड का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉडल जिले के रूप में…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मरीजों का हालचाल भी जाना और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों, दवाइयों की उपलब्धता एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी…

Read More

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी।तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।घटना में कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को…

Read More