Author: Onnu

देहरादून – उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से आज पर्यटन विभाग द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी के सहयोग से ‘नक्षत्र सभा‘ का जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “नक्षत्र सभा” के सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुआयामी पर्यटन के दृष्टिगत सरकार अन्य संसाधन भी विकसित कर रही है। सरकार ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के दृष्टिगत विभिन्न प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बदरीनाथ धाम में श्री बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बदरीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता हेतु बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की…

Read More

वाराणसी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बूथ पर हमेशा की तरह सबसे पहले जाकर मतदान किया। फिर सभी से मतदान की अपील की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखा। मौसम की विपरीत…

Read More

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है…मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 निर्वाचन…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में निदेशालय स्तर पर इंटिग्रेटेड डाटा बेस हेतु स्टेट रिसोर्स सेन्टर के गठन की स्वीकृति दी। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपदों में आवासीय कॉलोनियों में बाल श्रम पर पूर्णतः प्रतिबन्ध हेतु सर्कुलर जारी करने हेतु तत्काल निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी निर्माण एवं कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से इस सूचना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए कि उत्तराखण्ड में अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भी…

Read More

देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने प्रताप शाह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उनके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रताप शाह ने एक व्यावहारिक, मृदुभाषी और कार्य में दक्ष अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने कहा कि 31 साल के सेवाकाल में उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी, निर्वाचन और शासन में विभिन्न…

Read More

गुवाहाटी – मणिपुर और असम में चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मणिपुर में बाढ़ के कारण 188143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 24265 घरों को नुकसान पहुंचा है। 29 मई को राज्य में आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक लापता है। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को और खराब हो गई, नौ जिलों में 1.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से हैलाकांडी जिले में एक व्यक्ति की डूबकर…

Read More

नई दिल्ली – अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत के चार राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसके चलते केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय और पशुपालन मंत्रालय ने राज्यों से सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। साथ ही एंटीवायरल दवाएं (ओसेल्टामिविर), पीपीई किट और मास्क का तत्काल भंडारण करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी ) के इन संयुक्त निर्देशों में राज्यों से कहा है कि घरेलू पक्षियों/मुर्गियों की असामान्य मौत पर निगरानी रखी जाए। इसके अलावा केंद्र ने बूचड़खानों, पॉल्ट्री फार्म…

Read More

जम्मू  – जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बस का…

Read More

नैनीताल – कैंची धाम में बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची मंदिर पहुंकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उपराष्ट्रपति ने एक घंटे तक मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया। मंदिर से दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंची धाम आकर वह अभिभूत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। साथ ही भारत महापुरुषों की भूमि है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। साथ ही विश्व में भारत की संस्कृति को पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश में जी20…

Read More