Author: Onnu

देहरादून – उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं।

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरेंद्र नगर टिहरी में आयोजित जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के अवसर पर आयोजित विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज के अवसर पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का पैमाना उस देश का आधारभूत ढांचा ही तय करता है, यही तय करता है कि उस देश का वर्तमान और भविष्य कैसा हो। आधारभूत ढांचे का पर्याय सिर्फ रेल, रोपवे, रोड आदि बनाना नहीं वरन आधारभूत ढांचे का असल मकसद आम आदमी…

Read More

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को ‘अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा-मुक्ति शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों व नशीली दवाओं का उपयोग समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। छोटे गांव से लेकर बड़े-बड़े महानगरों तक नशीली दवाओं के सेवन का बढ़ता उपयोग चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टेक्नोलॉजी में तीव्र गति से प्रगति हो रही है उसी प्रकार नशीली दवाओं और मादक…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशननिधि दी जायेगी, इसके लिये शासनादेश जारी किया जा चुका है। लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के योगदान की सभी को जानकारी हो सके, इसके लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों द्वारा जो भी मांग पत्र दिया है, उन पर पूरी गम्भीरता से कार्य किये…

Read More

देहरादून। 26 जून से देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में शुरू होने जा रही तीसरी जी-20 बैठक को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी रविवार को भारी बारिश के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे। वहीं, प्राधिकरण की मेहनत का असर स्पष्ट रूप से जी-20 बैठक के लिए प्रस्तावित स्थलों पर स्पष्ट नजर आ रहा है।पहली बार उत्तराखंड को भी जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। कुल तीन बैठकें देवभूमि में रखी गई, जिनमें से दो पूर्व में रामनगर एवं ऋषिकेश क्षेत्र में मई माह में सम्पन्न हो चुकी हैं। 26 से 28 जून…

Read More

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के साथ खरवां गॉंव के ग्रामीणों ने जल संचय अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण के लिए सैकड़ों खंतियां तैयार कर मानसून के आगमन के साथ ही जल संरक्षण की मुहिम को और तेजी से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खरवां गॉंव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और स्थानीय बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने रविवार को डुंडा ब्लॉक के खरवां गांव पहुँचकर ग्रामीणों को जल संचय अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी के साथ बड़ी संख्या…

Read More

हरिद्वार – मूसलाधार बारिश के चलते सड़को पर भरा पानी,बारिश के पानी में तैर रही सड़को पर खड़ी गाड़ीl मुख्य चौराहे रानीपुर मोड़ पर तैर रही कई कारेl हरिद्वार में कई जगह जल भराव होने से लोग परेशान ,थाना कनखल में घुसा बारिश का पानीl

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर प्रदेश भर में जारी भारी बारिश की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से प्रदेश में मौसम की वर्तमान स्थिति, बारिश की स्थिति, बारिश से हुए जलभराव एवं नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के अंतर्गत जिन जिलों में अत्यधिक बारिश जारी है एवं आगे भी भारी वर्षा की संभावना है। उन सभी जिलों के साथ परस्पर संवाद एवं…

Read More

 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून के दो विशिष्ट नागरिकों, पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास एवं महंत देवेंद्रदास जी महाराज से श्री झंडा साहिब पहुँचकर मुलाकात की।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में बी.एन.आई देहरादून द्वारा आयोजित बी.एन.आई दून E3 Expo (बिजनेस कॉन्क्लेव) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) दून ई-3 एक्सपो में उपस्थित सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखंड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। बीएनआई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है। उत्तराखंड…

Read More