देहरादून – प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता हेतु उत्तराखण्ड सरकार ने आपदा राहत हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासियों एवं तीर्थ यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन एवं SDRF को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश…
Author: Onnu
देहरादून – मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भेंट की।इस अवसर पर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्रों के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
देहरादून – उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश…
देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के उद्देश्य से आज सचिवालय में महिला एवं बाल अपराध की समीक्षा बैठक की। इसके दौरान अपराधी को समय पर सजा मिले इस हेतु संबंधित प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाए जाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रकरणों में विवेचना और पैरवी में किसी भी प्रकार की कमी न आए, इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों को रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ जनभागीदारी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी स्थित एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल…
देहरादून -मुख्यमंत्री धामी ने देर सायं आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति एवं आपदा प्रबंधन हेतु की गई तैयारियों का जायज़ा लिया। मौसम विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों एवं NDRF व SDRF की टीमों को सक्रियता के साथ प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून – पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। वन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्पा के तहत होने वाले कार्यों में और तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट कर देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को आकर्षित कर रहा है। राज्य में फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लिया जाता है। इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर…
