देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुये श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 1500 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाना हमारा उद्देश्य है। इस व्यवस्था से जुडे सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल की कमी को दूर करने…
Author: Onnu
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के प्रति उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के हित में पंजीकरण काउंटर बढ़ाये जाने की आवश्यकता होने पर जरूरत के हिसाब से काउंटर बढ़ने एवं श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय के साथ कूलर आदि की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए,…
नई दिल्ली – पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को लू चल सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी इन राज्यों के साथ ही झारखंड में भी प्रचंड गर्मी महसूस की गई। अगले तीन दिन के…
जम्मू-कश्मीर – पुलवामा जिले के निहामा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। इससे पहले, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया…
मेरठ – चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं साथ ही उन्होंने ऊर्जा और पेयजल के क्षेत्र में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली पानी से जनता परेशान हुई तो अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भविष्य को देखते हुए आवश्यक विद्युत की मांग के अनुरूप आपूर्ति की योजनाएं अभी से तैयार कर लें। उन्होंने यूपीसीएल, पिटकुल व उरेडा…
अल्मोड़ा – केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद रविवार को दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आश्रम के संतों के साथ भेंट करने के साथ ही ध्यानमंदिर के दर्शन किए। वह अब तक कई बार पांडवखोली स्थित महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन कर यहां आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान कर चुके हैं। रविवार को रजनीकांत के योगदा आश्रम पहुंचने पर स्वामी नित्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि, अम्यानंद गिरि और स्वामी धैर्यानंद गिरि ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित कृष्ण…
नई दिल्ली – दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी जिसकी मियाद समाप्त हो गई। जेल में सरेंडर करने से पहले केजरीवाल राजघाट गए थे।इस दौरान पार्टी के कई नेता और दिल्ली के मंत्री भी उनके साथ मौजूद थे,उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ राजघाट गई थीं।
देहरादून – जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज जानकीचट्टी क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़ा व डंडी के रोटेशन की व्यवस्था को कायम रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि यात्रा के बेहतर प्रबंधन और स्थानीय लोगों के हितों और दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रख यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी क्षेत्र के सुनियोजित विकास की दिशा में कई उल्लेखनीय पहल हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाना शासन-प्रशासन की…
चमोली – विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह आठ बजे से पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया गया था। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है।घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचे। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। डीएफओ ने बताया, घाटी में जाने वाले…
