Author: Onnu

विकासनगर।आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरबर्टपुर पहुंची जहां सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।तत्पश्चात उन्होंने कम्युनिटी होम्स का निरीक्षण किया।मंत्री रेखा आर्या ने यहां निवासरत महिलाओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना।उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में राह रहीं महिलाओं के कक्षो ,किचन का निरीक्षण भी किया।साथ ही उन्होंने संस्था को संचालित कर रहे डायरेक्टर से महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज उन्हें यहां आने का अवसर मिला जहां…

Read More

देहरादून – कोटद्वार में पतंजलि योगपीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि किसान सिमिति कोटद्वार द्वारा जड़ी बूटी दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमित सजवान व जिला प्रभारी दिनेश जुयाल द्वारा योग और आयुर्वेद की जानकारी दी गई और लोगों से योग और आयुर्वेद को अपनाने के लिए आग्रह किया गयाlकार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने समस्त कोटद्वार वासियों की ओर से…

Read More

 देहरादून  – आनंद मैरिज एक्ट (आनंद कारज )को कैबिनेट से मंज़ूरी मिलने के बाद आज सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शाल उड़ाकर व बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने काफ़ी समय से सिख समाज द्वारा इस लंबित माँग को कैबिनेट द्वारा मंज़ूरी प्रदान किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ग़ुरबक्श सिंह रेस कोर्स के अध्यक्ष बलवीर सिंह पटेलनगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुलज़ार सिंह गुरप्रीत सिंह देवेंद्र भसीन चरणजीत सिंह एम बिंद्रा राजेंद्र पाल सिंह व सिख समाज से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More

 पौढ़ी गढ़वाल – गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहीं मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया।मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानसी…

Read More

रुद्रप्रयाग  – रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।दुर्भाग्य से रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर पर है।

Read More

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यूपीसीएल को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पावर कट के कारण कितनी देर कार्य बाधित रहा इसकी भी नियमित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सितम्बर माह से विद्युत पोल एवं अन्य उपकरणों को भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में आवरण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु एक तंत्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Read More

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय, देहरादून स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति व रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए हादसे में संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए गौरीकुंड में चल रहे राहत बचाव कार्य में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की प्रमुख नदियों के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा जिन भी क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ जाने से बाढ़ की समस्या आ रही है, उन सभी स्थानों पर अलर्ट जारी किया जाए, एवं सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने हेतु फोकस होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए। मुख्यमंत्री ने बाघों की संख्या में उत्तराखण्ड…

Read More

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में पहाड़ी से चट्टान टूट गई, जिसकी चपेट में 8 से 10 लोगों के आने की सूचना है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र…

Read More