देहरादून – उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज मंगलवार को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। सभी को सम्मान की राशि ऑनलाइन उनके खाते में जमा कराई गई है। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं। मुक्केबाजी के अपने…
Author: Onnu
देहरादून। देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” एवं “आंगनवाड़ी कार्यकत्री” पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए हम सबको इस योजना को सफल बनाने को दिशा में काम करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि यदि…
रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले भी खाली कराया जा चुका था। रुद्रप्रयाग जिले में सबसे ज्यादा खतरा बता दें कि रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो…
देहरादून – उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। देहरादून में आज स्कूल रहेंगे बंद भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 104 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, कर्मचारी को रिलिव करने के सम्बन्ध में, पेयजल, नलकूप, पीएमजीएसवाई, पर्यटन खनन, पूर्ति आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य को अपनी शिकायतों को लेकर अनावश्यक न भटकना पड़े। साथ ही निर्देश…
देहरादून – सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ प्रदेश में हाल ही में आपदाओं के कारण हुई क्षति की समीक्षा की। सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 सिन्हा ने जानकारी दी कि वर्तमान मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़ व अन्य आपदाओं के कारण हुयी क्षति के आँकलन हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित अन्तरमंत्रालयस्तरीय केन्द्रीय दल द्वारा 8 से 11 अगस्त के मध्य हरिद्वार जनपद का भ्रमण किया जाना प्रस्तावित है। सचिव आपदा प्रबन्धन ने प्रत्येक विभाग से वर्तमान मानसून अवधि में हुई समस्त क्षतियों की जानकारी ली। उन्होंने…
देहरादून – दिनांक 30/07/2023 को कर्मचारी राज्य बीमा योजना उत्तराखंड को एक बैठक आहूत की गई थी ,जिसमें विभाग के प्रदेशभर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,इस बैठक में कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा उत्तराखंड संघ का गठन की प्रक्रिया शुरू की गई वा उसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की गई । इसी क्रम में आज दिनांक 06/08/2023 में होटल कमला पैलेस देहरादून में कर्मचारी राज्य बीमा योजना उत्तराखंड की दूसरी बैठक आयोजित की गई ,जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी…
देहरादून – राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज तीसरे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि आज पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन केमरे द्बारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीमों द्बारा आज…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली माध्यम से अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया…
