देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘वीरों को सलाम’ के तहत देहरादून के गुच्छू पानी (रोवर्स गुफा) में पौधे लगाए। मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान की थी। यह अभियान, जो 9 अगस्त को शुरू हुआ और 30 अगस्त, 2023 को समाप्त होगा, इसमें गांव और ब्लॉक स्तर, स्थानीय शहरी निकायों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। इस अभियान में वीरों को…
Author: Onnu
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुच्चु पानी, देहरादून में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमर्गाइं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं सविता कपूर भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं गुच्चू पानी में अमृत वाटिका के लिए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पवित्र मिट्टी को हाथ…
देहरादून – विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों के कुशल व स्वास्थ्य की कामना के लिए बाबा सिद्धबलि मंदिर में पूजा अर्चना की है। कोटद्वार विधानसभा में जुलाई से लगातार भारी बारिश व बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।जिससे कई घर बह गए हैं,साथ ही सैकड़ों घरों में नदी का पानी भरने से लोगों को भारी आर्थिक हानि हुई है।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार व हंस फाउंडेशन के सहयोग से खाद्यान्न सामग्री और कपड़े वितरित कर रही हैं।…
देहरादून। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पानी की बचत करें, जिससे आने वाले समय में पानी की दिक्कत न हो। इसी दिशा में राजभवन में वर्षा के जल को संरक्षित कर उसका पुनर्प्रयोग करने की पहल की गई है। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वर्षा जल संरक्षण प्रणाली के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में वर्षा के जल को संरक्षित कर उसे पुनः उपयोग में लाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजभवन और आसपास के क्षेत्र में अधिक मात्रा में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बागेश्वर विधानसभा से प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।रंजीत का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु खनन व राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अवैध खनन रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित खनन लॉट्स सुचारू रहें। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे GMVN, KMVN एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मातृ मृत्यु दर एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर बैठक ली।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में मातृ मृत्यु दर कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल और आपदाकाल में गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की ज़रूरत पड़ने पर उन्हें निकटवर्ती सुविधा युक्त चिकित्सालयों में पहुँचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने…
देहरादून – उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड इंटरटेटमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 13 अगस्त 2023 को जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क इन में नई उत्तराखंडी फ़िल्म में अभिनय के लिये नये टेलेंट की खोज हेतु हर उम्र के कलाकारों का ऑडिशन 10:30am से 5:30 pm (रविवार ) को लिया जायेगा , इसलिए अगर आप एक्टिंग को लेकर गंभीर हैं और इसे करियर के तौर पर लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है। वही साथ ही उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण से यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी…
देहरादून : सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ऊधमसिंह नगर जनपद में एम्स ऋषिकेश के सैटालाइट सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिन्दी माध्यम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करने के लिये भी आमंत्रित किया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दोनों कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने उत्तराखंड आने…
पौड़ी गढ़वाल – उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले दो दिनों में पौड़ी गढ़वाल वाहन दुर्घटनाओं की कई ख़बरें आ चुकी है। ताजा मामला पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक से है। आज सुबह करीब 8:15 बजे कल्जीखाल ब्लॉक के बडकोट गांव की सरहद के अंदर खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घड़ियाल…
