Author: Onnu

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होने तक अर्थात वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी। जब भी कोई फाईल या प्रकरण ऐसा आता है जिसके कारण प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में कार्य…

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया और महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन से प्रकाशित होने वाले त्रैमासिक पत्रिका ‘नंदा’ का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। भारत ने आजादी के 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। आज भारत विश्व में पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे पायदान…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। उन्होंने राज्यहित में 13 घोषाणाएं भी की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वर्षभर भवन निर्माण सामग्री ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सीधे घर तक पहुंचाने के लिए एक ’’खनिज प्रसंस्करण पोर्टल’’ बनाया जाएगा, जिससे…

Read More

देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण कराता है जिन्होंने माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वीर क्रांतिकारियों के शौर्य, अदम्य साहस एवं अमर बलिदान के परिणामस्वरुप ही आज हम स्वतंत्र भारत में प्रगति के नए अध्याय लिख रहे हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सपनों के अनुरूप आज सशक्त व शक्तिशाली भारत को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर एवं जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्र मोहनचट्टी (यमकेश्वर) में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। जिला प्रशासन एवं SDRF द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद की जा रही है।

Read More

हरिद्वार – भारत के इतिहास में आज का दिन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। दरअसल अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ था।उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रूड़की नगर निगम हॉल में 14 अगस्त 1947 को भारत देश के बँटवारे की त्रासदी के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आयोजित “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की…

Read More

देहरादून  – दून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं। आज की छुट्टी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने कहा की मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आप सभी प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें।जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। स्वयं भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।

Read More