देहरादून – उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन हेतु नीतिगत आधार तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए गठित मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की पहली बैठक आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निवेशकों द्वारा दिये जा रहे सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कार्यरूप में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन्वेस्टर समिट होने तक राज्य में निवेश की अच्छी ग्राउंडिंग हो एवं निवेशकों को सभी अनुमतियां समय पर मिल जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था के साथ ही बेहतर मानव संसाधन भी…
Author: Onnu
कोलकाता – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान वे यहां रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए परियोजना 17 के तहत निर्मित स्वदेशी युद्धपोत विंध्यगिरि का जलावतरण करेंगी।
देहरादून – विधानसभा कोटद्वार के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने माथा टेका एवम् उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारा के लंगर में पहुंचकर प्रसाद वितरण कियाl विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की आपदा में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारा कमेटी ने आपदा की इस मुश्किल घड़ी में आपदा पीड़ितों के लिए लंगर लगाकर उनकी भोजन व्यवस्था और रहने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा है कि सिख समुदाय असहाय निर्धन लोगों…
देहरादून – सीएम धामी देहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुएl
देहरादून – मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तेज बारिश होने की आशंका है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। इस दौरान एक दिन में मात्र 126 सड़कों को ही खोला जा सका है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के नामांकन कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है बागेश्वर की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित अनेक जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएस ने कहा कि बन्दरों व जंगली सुअरों के द्वारा प्रदेश में खेती को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। बन्दरों की संख्या को सीमित करने हेतु उनका बन्ध्याकरण किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बन्दरों के बन्ध्याकरण के लिए बन्दर बन्ध्याकरण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जाए। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुचिकित्सकों एवं अन्य सहायक स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने फसलों को जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई…
टिहरी – सुरकण्डा देवी रोपवे कल से बंद रहेगा। टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।
