देहरादून। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति मंत्री एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सम्मुख विभागीय उपलब्धियां के बारे में शनिवार को विस्तृत जानकारी दी। आपदा के बिन्दु विगत माह 19 जुलाई 2023 को मेरे द्वारा हरिद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया। आपदा से हरिद्वार जनपद को काफी नुकसान हुआ है । लोगों की कृषि योग्य भूमि और घरों तथा दुकानों के अन्दर पानी घुसने से आमजनमानस को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा हरिद्वार और रूड़की के आपदाग्रस्त क्षेत्रों जैसे-मोहम्मदपुरबुजुर्ग,…
Author: Onnu
देहरादून।शनिवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में जल संस्थान के कार्यालय स्थापना को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।मंत्री ने कहा कि जल संस्थान आमजन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है और इसके कार्यालय को इस हिसाब से बनाया जाए कि आमजन को कोई दुविधा न हो। मंत्री ने इस बावत तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से किक्रेंग पार्किंग सहित आपदा राहत की जानकारी भी ली। जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता ने इस विषय पर बताया कि कैमलबेक रोड स्थित जल संस्थान के गेस्ट हाउस में अस्थाई तौर पर कार्यालय चलाया जाएगा। उन्होंने…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रहेंगे और अपने चार दिवसीय विदेश यात्रा पर 25 अगस्त को ग्रीस जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है। इसके बाद मोदी ग्रीस के पीएम किरियोकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर वहां जाएंगे। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ग्रीस दौरा…
देहरादून – उत्तराखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। खासकर कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।जबकि, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के देहरादून और…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय में सहकार भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक व साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकार भारती ने सहकारिता आंदोलन को राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक स्व. लक्ष्मणराव का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मूकसाधक की भांति राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जिया और देश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए सहकारिता का बहुत महत्व है, क्योंकि आज की पीढ़ी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में केन्द्र पोषित योजनाओं एवं बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत केन्द्र सरकार से प्राप्त धनराशि का विकास कार्यों में शत प्रतिशत खर्च किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत निगरानी के लिए शासन स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल बनाया जाए व विभाग द्वारा केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने तथा प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केन्द्रपोषित…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
देहरादून – लगातार हो रही भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। नदियों का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सभी नदियों के घाट पानी में डूब रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड के कई जगह पर हादसों की ख़बर सामने आ रही है। इसी बीच 18 अगस्त को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में बीते दिनों देहरादून में भारी बरसात से हुए मकानों को आंशिक नुकसान को लेकर मंत्री ने जिला प्रशासन के सहयोग से 14 परिवारों को सहायता राशि के चैक भेंट किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा…
देहरादून – कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्तियों का नाम पते:- -प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी…
देहरादून – अमर उजाला और सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के संयुक्त आयोजन के तहत मां तुझे प्रणाम अभियान में शुक्रवार को वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक और उत्कृष्ट कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 18 अगस्त को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद रहेंगे। वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है।ऐसे में इन वीर योद्धाओं के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मकसद…
