देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के प्रथम दिन बागेश्वर के सपूत, लोकप्रिय जननेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. चंदन राम दास को कर्मठ, जुझारू एवं दिन-रात जनता के लिए समर्पित हो कर कार्य करने वाले नेता के रूप में सदैव याद किया जाएगा।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से अलंकृत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता है, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है, शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण…
बागेश्वर – बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।बागेश्वर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। रातभर हुई बारिश के चलते अभी कम संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंचे हैं। मौसम खुलने के साथ ही धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने की संभावना है। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।
देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जनसुनवाई में कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बंधी, अतिक्रमण एवं पारिवारिक विवाद से सम्बंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने, ईडबल्यू एस प्रमाण पत्र बनवाने, पीएमजीसीआई मुआवजा, बाढ़ सुरक्षा कार्यों विद्युत, पेयजल, वन विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं पत्रावलियों को समयबद्ध निस्तारण करें पत्रावलियां लम्बित न रखी जाएं। साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर से मॉनिटिरिंग करें।…
देहरादून – देहरादून में विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह-2023 के तहत नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह के प्रथम दिन विशाल मेडिकल कैंप,नव्य भारत चैरिटेबल फिजीयोथेरेपी सेंटर,बालावाला,देहरादून में मिशन चिरंजीवी भारत के अंतर्गत आम जनमानस के लिए निःशुल्क चिकित्सा,डेंटल,आयुर्वेद एवं फिजीयोथेरेपी परामर्श कैंप आयोजित करवाया गया।इसमें पीजीआई चंडीगढ के कुशल डाक्टरों द्वारा निःशुल्क उपचार किया गया। कैंप का उद्घाटन युवा लोकगायक सौरव मैठाणी ने किया। इस मौके पर सौरव मैठाणी ने नव्य भारत फाउंडेशन के इस राष्ट्र व्यापी जनजागरूकता अभियान की…
देहरादून।उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप से डोली है। जोन 5 में आने वाले चमोली जिले में भूकंप आया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है।भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर बताई गई हैl सुबह पौने छह बजे के करीब आए भूकंप की तीव्रता 2.6 थी। उत्तराखंड के एक और संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ में भी भूकंप आया है,यहां भूकंप तड़के 3.18 बजे आयाl पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी,यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। पिथौरागढ़ में भी भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
मुंबई – भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।…
बागेश्वर – बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। पांच सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। कांग्रेस नेताओं ने भी जनसंपर्क किया। उपचुनाव में 118311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पांच सितंबर तक जिले की सीमाओं को सील कर दिया…
देहरादून। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दौर में माहौल पूरी तरह बदल गया है। चुनाव प्रचार में सीएम पुष्कर धामी के पहुंचते ही न सिर्फ प्रचार को धार मिली है, बल्कि माहौल भी एकतरफा हो गया है। सीएम धामी के प्रचार के दौरान दिए जा रहे भाषण विपक्ष की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। सीएम धामी ने शिव की नगरी बागेश्वर में पार्वती को जिताने का आह्वान जनता से किया। कांग्रेस को वोट देने को जहर पीने के बराबर बता कर करारा हमला किया। बागेश्वर चुनाव को लेकर समूची कांग्रेस ने बागेश्वर में डेरा डाल रखा…
